जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म धड़क को लेकर दर्शकों का भी फैसला आ गया है, क्रिटिक्स ने तो इस पिल्म को पसंद किया ही। इस फिल्म ने पहले ही दिन किया है शानदार कलेक्शन। पहले दिन के अच्छे कलेक्शन से इस बात की तस्दीक हो जाती है कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी में भी काबिलियत भरी हुई है।  इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 8.71 करोड़ का कलेक्शन किया है।

बिल्कुल नए स्टार्स की फिल्म का पहले दिन इतना कलेक्शन काफी अच्छा है। जाने-माने एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म के इतने कलेक्शन को ऐतिहासिक बताया है क्योंकि इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की ही साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ज्यादा है। बिल्कुल नए स्टार्स के साथ आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने पहले दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि धड़क का कलेक्शन इससे 71 लाख ज्यादा है।

https://youtu.be/B77LOybR6Ro

बताते चलें कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म धड़क मराठी की सुपरहिट फिल्म सैराट का रीमेक है लेकिन धड़क में काफी बदलाव भी किए गए हैं। निर्देशक शशांक खेतान ने धड़क  का ट्रीटमेंट सैराट से अलग किया है जो कि इस फिल्म की खासियत है। इस फिल्म में ईशान और जाह्नवी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म में जाह्नवी की आवाज और चेहरा कहीं न कहीं आपको श्रीदेवी की याद जरूर दिला देगा।

फिल्म धड़क को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, वहीं विदेश में इसे 556 स्क्रीन्स मिली है। कुल मिलाकर धड़क  को वर्ल्डवाइड 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। आज इस फिल्म का दूसरा दिन है और आज इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल आने की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि आज ये फिल्म 12 करोड़ के आसपास कलेक्शन आसानी से कर लेगी।

Previous articleअजय देवगन और बोनी कपूर की नई फिल्म इस महान भारतीय फुटबॉल कोच की बायोपिक होगी
Next articleकंगना रनौत फिर भिड़ेंगी ऋतिक रोशन से, तारीख पक्की हो गई