काजोल और अजय देवगन अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं जिनमें उनके अलावा उनकी बेटी न्यासा और बेटा युग देवगन भी दिखाई देते रहते हैं। काजोल और अजय देवगन के फैन्स इन तस्वीरों के जरिए अपने फेवरेट सुपर स्टार अजय देवगन और उनकी फैमिली के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान पाते हैं। अब काजोल ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो बेटी न्यासा के साथ दिखाई दे रही हैं।

इस तस्वीर में न्यासा अपनी मां काजोल के गले लगी हुई हैं और दोनों काफी खुश दिखाई दे रही हैं, आखिर एक मां के लिए इससे बड़ी खुशी हो भी क्या सकती है जब बेटी गले लगी हो। काजोल ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि जब मेरी बेटी मुस्कराती है तो पूरी दुनिया खिल उठती है। खासबात ये है कि इस तस्वीर के बैकग्राउंड में काफी सुंदर फूल खिले हुए हैं।

https://youtu.be/P3qydRP6UWU

इस तस्वीर में दिखाई देता है कि न्यासा लगभग अपनी मां काजोल जितनी लंबी हो गई हैं। बताते चलें कि न्यासा, अजय देवगन और काजोल के दोनों बच्चों में बड़ी हैं, उनसे छोटे युग देवगन हैं। न्यासा अभी सोलह साल की है और सिंगापुर में पढ़ाई करती हैं। वह सार्वजनिक तौर पर कम ही दिखती हैं लेकिन सुपर स्टार किड होने से लगातार सुर्खियों में रहती हैं, कुछ दिनों पहले वो सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूज़िम में काजोल के साथ तब दिखाई दी थीं जब वहां काजोल का मोम का पुतला लगा था।

न्यासा अपने पापा अजय देवगन की भी लाड़ली हैं और कुछ मौकों पर उनकी और अजय देवगन की तस्वीरें भी सामने आई हैं। आज जब कई स्टार किड बॉलीवुड में एंट्री ले रहे हैं तो न्यासा को लेकर भी चर्चाएं होती हैं लेकिन कुछ महीनों पहले अजय देवगन ने कहा था कि न्यासा को फिल्मों में जरा भी दिलचस्पी नहीं है, वो पढ़ाई में ही खुश हैं। फ्रेंड्स काजोल के साथ न्यासा की यह नई तस्वीर आपको कैसी लगी, कमेंट करके हमें जरूर बताएं साथ ही हमें लाइक और फॉलो करना न भूलें

Previous articleजाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क ने 6 दिनों में किया जबरदस्त कलेक्शन, तोड़ सकती है यह रिकॉर्ड
Next articleप्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान खान की फिल्म भारत, वजह जान कर चौंक जाएंगे