एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल सुर्खियों में हैं, शनिवार को उन्होंने अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस के साथ रिश्ते को सार्वजनिक किया और तस्वीरें देख कर सबने उनका रोका (शादी से पहले की रस्म) होने की खबरें जानी। प्रियंका और निक के रोका के बाद इनकी कई स्वीरें सामने आईं। रोका में शामिल होने के लिए निक जोनस के माता-पिता भी आए थे।

यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा के रोका की ये शानदार तस्वीरें आपने देखीं क्या

प्रियंका ने अपने रोका में बॉलीवुड के बहुत ही कम लोगों को ही बुलाया था, इस वजह से काफी लोग रोका में पहुंचे ही नहीं, मसलन प्रियंका ने रणवीर सिंह को तो बुलाया लेकिन दीपिका पादुकोण को भूल गईं, लिहाजा रणवीर भी नहीं पहुंचे। बहरहाल रोका के रविवार को प्रियंका, निक और उनके परिवार के साथ मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम पहुची थीं यहां पर वो दिव्यांग बच्चों से मिलीं।

प्रियंका चोपड़ा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें प्रियंका गुंडे फिल्म के गाने ‘तूने मारी एंट्रीयां’ पर डांस कर रही हैं। बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की तरफ से बाल अधिकारों के लिए गुडविल एंबेसडर नियुक्त की गई हैं

https://twitter.com/PcOurHeartbeat/status/1031264906690146304

खबरें हैं कि फिलहाल निक और उनके माता-पिता पॉल केविन जोनस और डेनिस मिलर जोनस वापस लौट गए हैं जबकि प्रियंका मुंबई में ही हैं, वो फिलहाल फरहान अख्तर के साथ फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही हैं।

Previous articleभंसाली, अक्षय के साथ साउथ की एक एक और सुपरहिट के रीमेक की तैयारी में!
Next articleफिर आने वाले हैं बंटी और बबली, सीक्वल की तैयारी की खबरें