प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई को लेकर आजकल काफी चर्चाएं हैं, गुरुवार को जब निक जोनस अपने परिवार के साथ भारत आए तो प्रियंका की सगाई की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया और अब तो सही साबित होती दिखाई दे रही हैं। खबरें हैं कि प्रियंका और निक की सगाई शुक्रवार को ही हो गई और आज प्रियंका का रोका होने वाला है।

प्रियंका के परिवार और रिश्तेदारों में से तमाम लोग मुंबई में प्रियंका के घर पहुंच चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति भी शूटिंग से छुट्टी लेकर प्रियंका के घर पहुंची और पंडित जी भी अपने सामान के साथ प्रियंका के घर पहुंचे तो समझिए कि इस खबर की तस्दीक हो ही गई है।

अब माना जा रहा है कि प्रियंका जल्दी ही मीडिया के सामने आकर निक जोनस से अपनी शादी का ऐलान कर सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि पति को इतना काबिल होना चाहिए कि वह अपनी पत्नी की सेहत और खुशियों का ख्याल रख सके। दोनों के बीच प्यार इतना हो कि हर दिन वेलेंटाइन डे से कम न हो। इस  इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने अपने और अशोक चोपड़ा की शादीशुदा जिंदगी का उदाहरण भी दिया था।

जाहिर है निक जोनस इन मापदंडों पर खरे उतरते हैं, वो दुनिया के जानेमाने सिंगर हैं और उनका स्टारडम वर्ल्डवाइड प्रियंका के स्टारडम से बड़ा माना जाता है। वह प्रियंका का खयाल रख रहे हैं इसीलिए तो बात सगाई और शादी तक पहुंची है। फ्रेंड्स प्रियंका की सगाई और शादी को लेकर जो भी खबरें आती रहेंगी हम आपको जरूर बताएंगे, फिलहाल इतना ही।

Previous articleअटल जी को बॉलीवुड ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
Next articleगोल्ड और सत्यमेव जयते का तीसरे दिन का कलेक्शन इतना रहा