आज विश्व हाथी दिवस है और इस मौके पर एक्टर विद्युत जामवाल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो हाथी के साथ दिखाई दे रहे हैं। विद्युत जामवाल ने इस मौके पर कहा है कि हमें हमें धरती के इस सबसे बड़े प्राणी से क्षमा करना सीखना चाहिए। विद्युत जामवाल आजकल फिल्म जंगली कर रहे हैं जसमें वह हाथी और अन्य वन्य जीवों के साथ नजर आएंगे।

फिल्म जंगली में विद्युत जामवाल का किरदार हाथी के डॉक्टर का है। वो एक ट्रेंड हाथी भोला के साथ काम कर रहे हैं जो कि थाईलैंड से लाया गया है। फिल्म में एक हाथी और इंसान के रिश्ते को दिखाया जाएगा। विद्युत हाथी पालने के बारे में और जानकारी लेने के लिए थाईलैंड गए थे जहां उन्होंने हाथी भोला के असली मालिक से मिल कर भोला के बारे में जानकारियां जुटाईं।

इन तस्वीरों में विद्युत जामवाल और हाथी भोला के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई देती है। फिल्म में उनका घर एक रिजर्व में दिखाया गया है जहां उनका सामना अंतर्राष्ट्रीय शिकारियों से होता है। जाहिर है इस मुकाबले में विद्युत जामवाल और भोला हाथी दोनों मिल कर ही लड़ रहे होंगे। चक रशेल द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले साल 5 अप्रैल को रिलीज होगी।

Previous articleविशाल भारद्वाज करा रहे साल का सबसे बड़ा युद्ध, मिलिए फिल्म पटाखा के सभी सितारों से
Next articleक्या रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह की वजह से करण जौहर के ‘तख्त’ के लिए मना कर दिया?