राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्सऑफिस पर कमाल कर दिया। शुक्रवार को इस फिल्म ने औसत ओपनिंग ली थी लेकिन दूसरे दिन यानी शनिवार को इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया और इस फिल्म ने दो अंकों में कलेक्शन किया। फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी जबरदस्त हो रही है।

फिल्म स्त्री ने शनिवार को 10.87 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया और बता दिया कि कंटेंट में दम हो तो फिल्म दर्शकों की पसंद बन ही जाती है। शुक्रवार के 6.82 करोड़ को मिला कर इस फिल्म ने अपने दो दिनों में ही 17.69 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर आज इस फिल्म का तीसरा दिन है और आज के दिन इस फिल्म का कलेक्शन और भी ज्यादा रहने की संभावना है। आज यह फिल्म 12 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर सकती है।

फिल्म स्त्री एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और निर्देशक अमर कौशिक ने इसमें कॉमेडी-हॉरर की डोज अच्छे तरीके से दी गई है। इस फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की है, फिल्म में दिखाया गया है कि यहां एक डायन रात को आती है और रात को जो भी मर्द निकलता है उसे उठा ले जाती है। यह उन घरों में नहीं जाती जिनकी दीवार पर लिखा होता है ओ स्त्री कल आना। कहानी के इस प्लॉट से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये फिल्म आपको कितना एंटरटेन करेगी।https://twitter.com/taran_adarsh/status/1036102597600370689

निर्देशक अमर कौशिक ने स्त्री के रूप में एक कसी हुई और बांधे रखने वाली फिल्म बनाई है। फिल्म सही मायने में आपको हंसाती भी है और डराती भी है। साथ ही इस बात की भी सीख देती है कि महिलाओं की इज्जत करना सीखें। उनका सम्मान नहीं किया तो आपको अपमान सहना पड़ सकता है। फ्रेंड्स आपने इस फिल्म को देखा तो अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही हमें लाइक और फॉलो करना न भूलें

Previous articleदर्शकों को पसंद आई फिल्म स्त्री, पहले दिन शानदार कलेक्शन
Next articleहंसी की फुल डोज के लिए रहें तैयार, गोविंदा स्टारर फ्राईडे की रिलीज डेट पक्की