काजोल और कंजूस! ये बात आपको सुनने में ही अजीब लगेगी, क्योंकि काजोल और अजय देवगन को पैसों की कोई कमी नहीं। दोनों करोड़ों रुपये कमाते हैं। यहां तक कि अजय देवगन के पास चलने के लिए अपना प्राइवेट जेट है, फिर भी काजोल कंजूस हैं। यकीन नहीं होता ना? लेकिन ऐसा ही है, क्योंकि यह बात कोई और नहीं कह रहा बल्कि काजोल के पति सुपर स्टार अजय देवगन कहते हैं कि काजोल कंजूस हैं।


हालांकि काजोल के इस कंजूसपने से अजय देवगन काफी खुश हैं। एक टीवी रियलिटी शो में अपनी फिल्म हेलीकॉप्टर ईला का प्रमोशन करने पहुंचे काजोल और अजय देवगन से उनकी मैरिड लाइफ को लेकर काफी सवाल पूछे गए थे और इनका जवाब देते हुए ही अजय देवगन ने कहा कि काजोल काफी कंजूस हैं, वह ढेर सारी शॉपिंग नहीं करती, लेकिन वह लकी हैं कि उनकी वाइफ ज्यादा खर्च नहीं करतीं।
काजोल को अजय ने कंजूस कहा तो काजोल ने भी अजय के बारे में काफी कुछ बताया। काजोल ने कहा कि अजय देवगन घर के सिंघम हैं और घर में कोई भी आखिरी फैसला अजय देवगन का ही होता है, यानी अजय देवगन ही घर के असली बॉस हैं।
बताते चलें कि काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर ईला इसी महीने 12 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, इस फिल्म में काजोल ने एक सिंगल मदर का रोल प्ले किया है और उनके बेटे का रोल निभाया है रिद्धि सेन ने। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है।

Previous articleदे दे प्यार दे गर्ल रकुल प्रीत सिंह अब श्रीदेवी का रोल निभाएंगी, फर्स्ट लुक बर्थडे पर
Next articleलवयात्री, अंधाधुन, वेनम फिल्मों का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन