अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 का बॉक्सऑफिस पर आज है तीसरा दिन, तो आइए जानते हैं कि दो दिन में इस फिल्म ने कितने कलेक्शन किया और आज तीसरे दिन इसका कलेक्शन कितना हो सकता है। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। सभी भाषाओं में ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने लगभग 61 करोड़ की कमाई की, वहीं, दूसरे दिन भी इसका जादू कम होता नहीं दिखा।

फिल्म 2.0 ने हिंदी में अपने दूसरे दिन 18 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं तमिल और तेलगू भाषाओं में कुल 40 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। इस तरह से पूरे देश में इस फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 58 करोड़ रुपये रहा। दो दिनों में इस फिल्म ने भारत में 109 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

बॉक्सऑफिस पर आज इस फिल्म का तीसरा दिन है। लगभग 550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है। फिल्म को आज काफी अच्छी ऑकुपेंसी मिली है, इससे माना जा रहा है कि हिंदी बेल्ट में इस फिल्म का शनिवार का कलेक्शन 25 करोड़ के पार रहेगा, वहीं आल इंडिया लेवल पर यह फिल्म आज 80 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। यह फैमिली फिल्म है, लिहाजा लोग पूरे परिवार के साथ आज और कल इस फिल्म को देखने निकलेंगे।

बात करें इस फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की तो इस फिल्म को विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। अपने पहले दिन इस फिल्म ने ओवरसीज में 30 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म 2.0 वीएफएक्स यानी स्पेशल इफेक्ट्स से भरपूर है। इसके अलावा उत्तर भारत में यह अक्षय कुमार की वजह से तो दक्षिण भारत में रजनीकांत के होने से खूब कमाई कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि 2.0 अपने पहले वीकेंड तक 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

Previous articleकरण जौहर के शो में अजय-काजोल के इतने राज खुले कि हैरान रह जाएंगे
Next articleरंगीला राजा 7 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी, करना होगा इतना इंतजार