अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 साउथ में तो धूम मचा ही रही है इसने हिंदी बेल्ट में भी तहलका मचाया हुआ है। गुरुवार और शुक्रवार को अच्छी शुरूआत के बाद इस फिल्म ने शनिवार को जबरदस्त उछाल लिया। शनिवार को इस फिल्म के कलेक्शन में 30 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया।

बॉक्सऑफिस पर अपने तीसरे दिन इस फिल्म ने 25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। यह फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी और पहले दिन इस फिल्म ने 20.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसका कलेक्शन 18 करोड़ रहा था। हफ्ते के इन दोनों कामकाजी दिनों में इतना कलेक्शन काफी अच्छा माना जाएगा। इस तरह से तीन दिनों में इस फिल्म ने 63.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। तमिल और तेलगू को मिला कर यह फिल्म 200 करोड़ के करीब कलेक्शन कर चुकी है।

बॉक्सऑफिस पर आज इस फिल्म का तीसरा दिन है और आज इसे 85 से 90 फीसदी तक की जबरदस्त आकुपेंसी मिली है। इससे अनुमान है कि आज इस फिल्म का हिंदी भाषा में कलेक्शन 30 करोड़ के आसपास जा सकता है। फर्स्ट वीकेंड में इस फिल्म का कलेक्शन हिंदी में 93 करोड़ और सभी भाषाओं को मिला कर वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ लॉक कर सकते हैं।

फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार नेगेटिव किरदार में हैं लेकिन उनका यह अंदाज भी काफी प्रभावी है, इसके अलावा रजनीकांत और एमी जैक्सन के जलवे ने पूरे साउथ को दीवाना बना दिया है। यह एक फैमिली एंटरटेनर है इसीलिए इस फिल्म को लोग परिवार के साथ देखने पहुंच रहे हैं और पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का इसे अच्छा फायदा मिल रहा है

Previous articleरंगीला राजा 7 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी, करना होगा इतना इंतजार
Next article2.0 फिल्म ने सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर बजाया डंका, अब तक इतने करोड़ का कलेक्शन