विक्की कौशल और यामी गौतम स्टारर फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। इस फिल्म की कमाई छठे हफ्ते में भी जारी है और इतनी हो रही है कि इसने अब तक के सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।


‏बॉक्स-ऑफिस पर इस रविवार यानी रिलीज के 38वें दिन इस फिल्म ने 3.21 करोड़ का कलेक्शन किया जिससे इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 226.04 करोड़ पहुंच गया। छठे वीकेंड में इस फिल्म ने शुक्रवार को 1.20 करोड़, शनिवार को 2.51 करोड़ और रविवार को 3.21 करोड़ का यानी कुल 6.92 करोड़ का कलेक्शन किया।


इस तरह से इस फिल्म ने फिल्म ने अनिल शर्मा की फिल्म गदर एक प्रेमकथा के छठे वीकेंड में बनाए 6 करोड़ कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। भारतीय सिनेमा के इतिहास में छठे वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड अभी तक गदर के ही नाम था।


अब जरा इस फिल्म के कलेक्शन के प्रमुख पड़ावों पर नजर डालिए। 5 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा 5 दिनों में पार किया। 75 करोड़ 8 दिन में कमाए और 100 करोड़ का कलेक्शन 10 दिनों में किया। किसी ने तब भी नहीं सोचा था कि यह फिल्म 200 करोड़ तक भी जाएगी। 125 करोड़ का आंकड़ा इस फिल्म ने 13 दिन में, 150 करोड़ 17 दिन में, 175 करोड़ 23 दिन में और 200 करोड़ का कलेक्शन 28 दिन में और 225 करोड़ का कलेक्शन 38 दिनों में पूरा कर लिया।


हर हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो उरी ने पहले हफ्ते में 61.26 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में 62.77 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में इसने 37.02 करोड़ और चौथे हफ्ते में 29.34 करोड़ का कलेक्शन किया। पांचवें हफ्ते में 18.74 करोड़ और छठे वीकेंड में यह 6.92 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।


उरी अभी तक 226.05 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और माना जा रहा है कि इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 250 करोड़ के आसपास रहने वाला है। तो फ्रेंड्स इस फिल्म के लाइफ टाइम कलेक्शन के बारे में आप क्या सोचते हैं कमेंट करके हमें भी बताएं

Previous articleटोटल धमाल फिल्म के मेकर्स ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब
Next articleरणवीर-आलिया की फिल्म गली बॉय ने दुनिया भर में गाड़ा कामयाबी का झंडा