अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी मल्टी स्टारर फिल्म टोटल धमाल ने अपने तीसरे शुक्रवार का टेस्ट भी सम्मानजनक नंबरों से पास कर लिया है। अब यह फिल्म तीसरे वीकेंड को एन्ज्वाय कर रही है जिसमे इसके कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल दिखाई देने वाला है।

बात करें फिल्म के तीसरे शुक्रवार के कलेक्शन की तो इस फिल्म ने 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 134.30 करोड़ हो चुका है। इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 94.55 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन रहा 38.05 करोड़।

बॉक्स ऑफिस पर आज इस फिल्म का 16वां दिन है। महीने का दूसरा शनिवार होने से आज काफी दफ्तरों में छुट्टी रहती है और इसका इस फिल्म को पूरा फायदा मिलने की संभावना है। आज 16वें दिन यह फिल्म 5 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है। तीसरे वीकेंड के बाद इसका कलेक्शन 145 करोड़ माना जा रहा है और तीसरे हफ्ते के पूरा होने से पहले ही यह 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

टोटल धमाल एक फैमिली एंटरटेनर कॉमेडी एडवेंचर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी का जबरदस्त डोज है। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया है जिसकी वजह से नॉन हॉलिडे और एग्जाम टाइम में भी यह फिल्म 150 करोड़ का कलेक्शन करती दिख रही है। फ्रेंड्स आपने भी इस फिल्म को देख लिया है तो कमेंट करके हमें भी बताएं कि आपको यह कैसी लगी, साथ ही हमें लाइक और फॉलो करना न भूलें।

Previous articleलुका छुपी दूसरे हफ्ते में भी मजबूत, बॉक्स ऑफिस पर अब तक इतना कलेक्शन
Next articleटोटल धमाल के लिए शानदार रहा तीसरा वीकेंड, अजय देवगन की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी टोटल धमाल