अजय देवगन स्टारर फिल्म टोटल धमाल ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की नई कहानी लिख दी है। यह फिल्म अब सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। अपने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी दूसरे शुक्रवार को यह फिल्म मामूली अंतर से सौ करोड़ का कलेक्शन करने से चूक गई लेकिन शनिवार को सुबह के शोज में ही इसने सौ करोड़ी क्लब में एंट्री मार ली।


फिल्म टोटल धमाल ने अपने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी बीते शुक्रवार को 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले इस फिल्म ने 94.55 करोड़ का कलेक्शन पहले हफ्ते में किया था। इस तरह पहले हफ्ते और दूसरे हफ्ते के पहले दिन का कलेक्शन मिला कर इस फिल्म ने 8 दिन में 99.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। शनिवार सुबह के शोज के कलेक्शन के बाद यह फिल्म सौ करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है।


इस तरह से टोटल धमाल अजय देवगन की नौवीं सौ करोड़ी फिल्म बन गई है। इससे पहले सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली उनकी फिल्म रेड थी जो पिछले साल आई थी। अब अजय देवगन और अक्षय कुमार दोनों 9-9 फिल्मों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं जिनकी इतनी फिल्मों ने सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया है। सलमान अभी भी 13 सौ करोड़ी फिल्मों के साथ नंबर वन स्थान पर हैं।


टोटल धमाल का आज बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का नौवां दिन है और माना जा रहा है कि आज यह फिल्म 8 से 10 करोड़ तक का कलेक्शन आसानी से कर लेगी। शाम के शोज की रिपोर्ट्स आने के बाद यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड में इस फिल्म का कलेक्शन 25 करोड़ के आसपास रह सकता है।


टोटल धमाल एक फिल्म फैमिली एंटरटेनर है और यह बच्चों को भी खूब पसंद आ रही है, इसीलिए लोग इसे पूरे परिवार के साथ देखने जा रहे हैं। अगर यह फिल्म एग्जाम टाइम में रिलीज नहीं हुई होती तो और भी अच्छा प्रदर्शन करती। बहरहाल अजय देवगन ने लोगों से अपील की है कि इस वीकेंड में वो इस फिल्म को फैमिली के साथ देखने जाएं। इस फिल्म ने ओवरसीज में भी काफी अच्छा कलेक्शन किया है, पहले हफ्ते में इस फिल्म ने ओवरसीज में 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।


फ्रेंड्स आपने भी इस फिल्म को देख लिया है तो कमेंट करके आप हमें भी बताएं कि आपको यह फिल्म कैसी लगी, साथ ही आपकी नजर में इस फिल्म का दूसरे वीकेंड में कलेक्शन कितना रहने वाला है, कमेंट करके बताएं और हमें लाइक व फॉलो करना न भूलें।

Previous articleटोटल धमाल ने दी सौ करोड़ी क्लब पर दस्तक, अब तक इतना कलेक्शन
Next articleलुका छुपी और सोन चिड़िया फिल्मों में पहले दिन कलेक्शन में किसने मारी बाजी?