अभिनेता विक्की कौशल का उनकी अपकमिंग फिल्म सरदार उधम सिंह से फर्स्ट लुक सामने आया है। राजी, संजू और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी धमाकेदार फिल्में देने वाले विक्की कौशल आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म सरदार उधम सिंह की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की बायोपिक फिल्म है। विक्की कौशल इस फिल्म में सरदार उधम सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म सरदार उधम सिंह फिल्म से विक्की कौशल का जो फर्स्ट लुक सामने आया है उसमें वह अचानक से पहचान में नहीं आते हैं। लोकेशन विदेश की है और विक्की काफी गंभीर दिखाई देते हैं, उनके चेहरे पर चोट का निशान भी नजर आ रहा है। उनका चेहरा आत्मविश्वास से भरा हुआ है और वह काफी दमदार दिखाई दे रहे हैं।

सरदार उधम सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने देश को आजाद कराने में बड़ा योगदान किया। यह शहीद उधम सिंह ही थे जिन्होंने जलियावाला बाग में हुए नरसंहार के दोषी जनरल डायर को लंदन में गोलियों भून डाला था और निर्दोष लोगों के खून का बदला लिया था।

फिल्म सरदार उधम सिंह को शूजित सरकार निर्देशित कर रहे हैं जबकि इसे रोनी लाहिड़ी और शील कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य ने लिखी है। इस फिल्म को अगले साल यानी 2020 में रिलीज किया जाएगा।

Previous articleदे दे प्यार के तीसरे गाने हौली-हौली ने बनाया शानदार रिकॉर्ड
Next articleमई में महामुकाबला, टाइगर और अजय देवगन की फिल्में टकराएंगी, जीतेगा कौन?