बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है। वीरू देवगन ने बॉलीवुड में अपनी पहचान एक मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर बनाई। बॉलीवुड में वीरू देवगन की काफी इज्जत थी और उनके निधन की खबर सुनने के बाद तमाम सितारे अजय देवगन और काजोल के घर सांत्वना देने पहुंचे।

85 साल के वीरू देवगन की तबियत बहुत समय से खराब चल रही थीl मुंबई में सोमवार 27 मई को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहाl वीरू देवगन का अंतिम संस्कार सोमवार शाम विले पार्ले स्थित श्मशान भूमि पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा अजय के जुहू स्थित घर से निकाली गई। अजय देवगन ने पिता की अर्थी को कंधा दिया।

वीरू की अंतिम यात्रा में अभिनेता अनिल कपूर, शाहरुख खान, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर, तुषार कपूर, बोनी कपूर, राजकुमार गुप्ता और अनीस बज्मी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

वीरू देवगन मशहूर स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर और डायरेक्टर थेl उन्होंने करीब 80 से अधिक फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ करने का काम किया थाl इसके अलावा उन्होंने ‘हिंदुस्तान की कसम’ नाम की फिल्म का निर्देशन भी किया थाl वीरू 1957 में 14 साल की उम्र में अमृतसर से मुंबई पहुंचे थे। बहुत ही कड़ी मेहनत से उन्होंने अपनी जगह बनाई।

Previous articleदे दे प्यार दे दूसरे वीकेंड में भी दमदार, नई रिलीज हुई फिल्मों को पीछे छोड़ा
Next articleअजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे ने दुनिया भर में अब तक इतना कलेक्शन किया