शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन बीत चुके हैं और हर दिन इस फिल्म ने नया धमाका किया है। हर दिन इस फिल्म के कलेक्शन में ग्रोथ दिखाई दिया है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में इतना शानदार कलेक्शन किया है कि साल की कई बड़ी फिल्में पीछे छूट गई हैं।

फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे दिन यानी रविवार को 27.91 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। इससे पहले इस फिल्म ने शनिवार को 22.71 करोड़ और शुक्रवार को 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह से तीन दिनों में इस फिल्म ने 70.83 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। शानदार ओपनिंग के बाद हमने इस फिल्म से हमने उम्मीद भी इसी तरह की लगाई थी।

कबीर सिंह इस साल की सबसे बड़ी नॉन हॉलिडे ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म को भारत में सिर्फ 3123 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया था लेकिन इसके बावजूद इसने जबरदस्त कलेक्शन किया है। इस फिल्म को न सिर्फ मेट्रो शहरों में बल्कि टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी खूब पसंद किया जा रहा है।

आज बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का चौथा दिन है। हफ्ते के पहले कामकाजी दिन हर फिल्म का कलेक्शन गिरता ही है, कबीर सिंह के साथ भी ऐसा ही है, लेकिन यह गिरावट ज्यादा नहीं दिख रही है। शुक्रवार के मुकाबले आज 25 से 30 फीसदी की गिरावट दिखाई दे रही है। इससे अनुमान है कि यह फिल्म आज भी 12 से 14 करोड़ तक का कलेक्शन कर लेगी। यह फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही सौ करोड़ का कलेक्शन कर लेगी, यह भी अब पक्का है। फ्रेंड्स आपने भी इस फिल्म को देख लिया है तो कमेंट करके बताएं कि आपको यह फिल्म कैसी लगी

Previous articleKabir Singh Box Office Collection : फिल्म कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दूसरे दिन भी दमदार कलेक्शन
Next articleशाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने सलमान को भी पछाड़ा, सोमवार को बंपर कलेक्शन