शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिख रही है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद पहले सोमवार के टेस्ट में अच्छी से अच्छी फिल्मों का दम निकल जाता है। हफ्ते के पहले कामकाजी दिन बड़ी से बड़ी फिल्में भी अपने ओपनिंग डे के मुकाबले आधे से भी कम पर सिमट जाती हैं लेकिन कबीर सिंह ने इसे बदल दिया है। कबीर सिंह ने अपने पहले सोमवार को सलमान खान की भारत जैसी फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म कबीर सिंह ने अपने ओपनिंग डे पर भी चौंकाया और पहले सोमवार का कलेक्शन तो और भी हैरान करने वाला है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के चौथे दिन 17.54 करोड़ का कलेक्शन किया है। 42 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेने वाली सलमान खान की फिल्म भारत भी अपने पहले सोमवार को 9.20 करोड़ पर सिमट गई थी। कबीर सिंह ने ओपनिंग डे पर भारत से लगभग आधी यानी 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया था और पहले सोमवार को लगभग दोगुना यानी 17.54 करोड़ का कलेक्शन कर दिखाया है।

सोमवार के कलेक्शन को मिला कर कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर अब तक 88.37 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर आज इस फिल्म का पांचवां दिन है और इस बात की पूरी संभावना है कि यह फिल्म आज ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। आज यह फिल्म 13 से 15 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है। अब तो इस फिल्म से 200 करोड़ के कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है जो मुश्किल नहीं लगता। दूसरे हफ्ते में ही यह संभव दिखाई दे रहा है।

फिल्म कबीर सिंह इस साल की सबसे बड़ी नॉन हॉलिडे ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है। लगभग 60 करोड़ के बजट की यह फिल्म हिट हो चुकी है और इसका ब्लॉकबस्टर होना भी पक्का ही है। इस फिल्म को भारत में सिर्फ 3123 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया था लेकिन इसके बावजूद इसने जबरदस्त कलेक्शन किया है। इस फिल्म को न सिर्फ मेट्रो शहरों में बल्कि टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। फ्रेंड्स आपने भी इस फिल्म को देख लिया है तो कमेंट करके बताएं कि आपको यह फिल्म कैसी लगी

Previous articleबॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह का जलवा, पहले वीकेंड में तूफानी कलेक्शन
Next articleशाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बनी सौ करोड़ी, पांच दिनों में किया धमाकेदार कलेक्शन