अजय देवगन, रकुलप्रीत सिंह और तब्बू स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है। इतने वक्त में अच्छी-अच्छी फिल्में सिनेमाघरों से उतर जाती हैं लेकिन यह अजय देवगन और लव रंजन का ही जलवा है कि यह फिल्म अभी भी डटी हुई है। हमने काफी पहले ही कहा था कि इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 105 करोड़ के आसपास रह सकता है और यह फिल्म उस तरफ बढ़ती जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवे हफ्ते के सोमवार को इस फिल्म ने 25 लाख का कलेक्शन किया। इससे पहले इस फिल्म ने अपने 4 हफ्तों में 101.14 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद पाचवें हफ्ते में शुक्रवार को 25 लाख, शनिवार को 45 लाख, रविवार को 40 लाख का कलेक्शन किया। सभी को जोड़ दें तो 32 दिनों में इस फिल्म ने 102.49 करोड़ का टोटल नेट कलेक्शन कर लिया है।

दे दे प्यार दे का बॉक्स ऑफिस पर आज 33वां दिन है और आज भी यह फिल्म 25 लाख के आसपास कलेक्शन कर सकती है। इस फिल्म के हर हफ्ते के कलेक्शन पर नजर डालें तो इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 61.05 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में 23.44 करोड़, तीसरे हफ्ते में 12.52 करोड़ और चौथे हफ्ते में 4.13 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिल्म दे दे प्यार दे अजय देवगन की 10वीं ऐसी फिल्म बन चुकी है जिसने सौ करोड़ी क्लब में एंट्री ली। इसके साथ ही यह रकुल प्रीत सिंह की पहली बॉलीवुड हिट और सौ करोड़ी फिल्म है। अजय देवगन लीक से अलग हट कर फिल्में करने में कभी पीछे नहीं रहते और इस फिल्म में उन्होंने 50 साल के ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जिसे 26 साल की लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म को इसके निर्देशक अकीव अली ने काफी अच्छे से ट्रीट किया है और यही वजह रही कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई है।

Previous articleफिल्म साहो का टीजर रिलीज, धमाकेदार एक्शन फिल्म की झलक और प्रभास-श्रद्धा का शानदार अंदाज दिखा
Next articleशाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है