शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक दूसरे दिन भी कायम रखी। शुक्रवार को उम्मीद से बढ़ कर प्रदर्शन के बाद कबीर सिंह ने शनिवार को थोड़ा और उछाल लिया। कलेक्शन में बढ़ोतरी का यह सिलसिला आज तीसरे दिन यानी रविवार को भी जारी रहने की पूरी संभावना है।

फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को 22.71 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि पहले दिन के प्रदर्शन को देखते हुए इस फिल्म से दूसरे दिन 25 करोड़ से ज्यादा की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन शायद विश्वकप क्रिकेट में भारत के मैच का असर इस पर दिखा। बहरहाल 22.71 करोड़ का कलेक्शन भी काफी शानदार है। इस फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया था इस तरह से दो दिनों में इसने 42.92 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म कबीर सिंह, तेलगू की ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है और इसे तेलगू में बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने ही निर्देशित किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक डॉक्टर के रोल में हैं जो प्यार में नाकाम रहने पर खुद को बर्बाद करने पर तुल जाता है। संदीप वंगा ने हिंदी दर्शकों के मुताबिक फिल्म में थोड़े बदलाव किए हैं लेकिन फिल्म की मूल आत्मा वही है, इसीलिए यह फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

बॉक्स ऑफिस पर आज इस फिल्म का तीसरा दिन है और आज इसका कलेक्शन 25 करोड़ के ऊपर रहने की उम्मीद की जा रही है। इस फिल्म से अभी भी उम्मीद है कि इसका फर्स्ट वीकेंड 65 से 70 करोड़ के बीच रह सकता है। इस फिल्म का बजट लगभग 55 से 60 करोड़ बताया जा रहा है, ऐसे में इसे सुपरहिट माना जा रहा है। इस फिल्म का 100 करोड़ी क्लब में शामिल होना भी पक्का है।

बात करें कबीर सिंह के ओवरसीज कलेक्शन की तो इस फिल्म को विदेशों में भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 8 करोड़ का ओवरसीज कलेक्शन कर लिया है। ओवरसीज कलेक्शन की और अपडेट आने पर हम आपको जरूर बताएंगे। फ्रेंड्स आपने भी इस फिल्म को देख लिया है तो कमेंट करके बताएं कि आपको यह फिल्म कैसी लगी, साथ ही इस फिल्म का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन आपनी नजर में कैसा रहने वाला है।

Previous articleKabir Singh Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का बॉक्स-ऑफिस पर धमाका, जबरदस्त कलेक्शन से किया हैरान
Next articleबॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह का जलवा, पहले वीकेंड में तूफानी कलेक्शन