इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं दो बड़ी फिल्में, एक अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन मंगल तो दूसरी जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म बाटला हाउस। हम अभी बात करेंगे कि अपने पहले दिन इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया, कैसा प्रदर्शन किया। 15 अगस्त का फायदा लेने के लिए यह दोनों ही फिल्में शुक्रवार की बजाय गुरुवार को रिलीज हुईं। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा जा रहा था और पहले से ही काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि कौन सी फिल्म बाजी मारेगी और कितने अंतर से आगे रहेगी।

बॉक्स ऑफिस पर हुई इस जंग में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल विजेता साबित हुई है। अपने पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया और उम्मीद से बढ़ कर प्रदर्शन किया। मिशन मंगल ने अपने पहले दिन 29.16 करोड़ का बड़ा कलेक्शन किया। गर्व की भावना से भर देने वाली इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। यह फिल्म अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हिंदी फिल्म बन गई है और एक और सौ करोड़ी फिल्म साबित होने जा रही है यह पक्का है।

आज इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन है। शुक्रवार का कामकाजी दिन होने से कलेक्शन पर असर पड़ना पक्का है, लेकिन संभावना है कि आज यह 18 से 20 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर लेगी। इसके बाद शनिवार-रविवार को इसका कलेक्शन फिर से 25 करोड़ के करीब रह सकता है। इस तरह से इस फिल्म के पहले वीकेंड में ही सौ करोड़ के काफी पास पहुंच जाने की संभावना है।

बात करें जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस की तो देशभक्ति के जज्बे से भरी इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बाटला हाउस ने अपने पहले दिन 14.59 करोड़ का कलेक्शन किया। सच्ची घटना पर आधारित होने और कहानी का अंदाजा पहले से ही होने का असर इस फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा। बावजूद इसके जॉन अब्राहम, रवि किशन जैसे सितारों को देखने और खासतौर पर जॉन के एक्शन सीन बड़ी संख्या में फैन्स को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कामयाब रहे।

आज दूसरे दिन इस फिल्म के 10 से 12 करोड़ के आसपास कलेक्शन करने की संभावना है। पहले वीकेंड में शनिवार-रविवार को फिर से इसके कलेक्शन में बड़ा उछाल आने की संभावना है। फर्स्ट वीकेंड में इसका कलेक्शन 50 करोड़ के आसपास रहने की संभावना है। फ्रेंड्स आपने इन दोनों फिल्मों में से किसे देखा है, या फिर किसे देखने का प्लान कर रहे हैं, कमेंट करके हमें भी जरूर बताएं।

Previous articleअजय देवगन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी सात साल बाद नई फिल्म में फिर दिखेगी साथ
Next articleअजय देवगन कैसे बदल लेते हैं इतनी जल्दी इतने रूप, अद्भुत टैलेंट ने किया हैरान