ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। अब यह पक्का माना जा रहा है कि यह फिल्म 300 करोड़ी क्लब में भी जरूर एंट्री लेगी।

दशहरे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ्ते में 10वें दिन 7.10 करोड़ का कलेक्शन किया और फिर 11वें दिन 11.20 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से 11 दिनों में इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा में 246.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। तमिल और तेलगू भाषाओं के कलेक्शन को मिला कर इस फिल्म ने अब तक 257.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

 रविवार यानी आज 12वें दिन इस फिल्म को और भी अच्छी ऑकुपेंसी मिल रही है जिससे माना जा रहा है कि यह आज 14 से 15 करोड़ के बीच कलेक्शन कर लेगी। इस फिल्म ने काफी तेजी से इतना कलेक्शन किया है। जरा आंकड़ों पर नजर डालिए। फिल्म वॉर ने पहले दिन 51.60 करोड़ का कलेक्शन किया था। 100 करोड़ का कलेक्शन इसने सिर्फ तीन दिन में ही कर लिया। 5 दिन में 150 करोड़ और 200 करोड़ का कलेक्शन सिर्फ 7 दिनों में कर लिया। 250 करोड़ का कलेक्शन इस फिल्म ने 11 दिनों में कर लिया है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म वॉर जबरदस्त एक्शन से भरपूर है और इसमें वर्ल्ड क्लास का एक्शन है। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। विदेशों में भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अपने पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 64 करोड़ से ज्यादा का ओवरसीज कलेक्शन किया है। ओवरसीज में रितिक रोशन के फैन्स की संख्या अच्छी-खासी है और यह फिल्म अमेरिका में रितिक रोशन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फ्रेंड्स आपने भी इस फिल्म को देख लिया है तो कमेंट करके बताएं कि आपको यह फिल्म कैसी लगी।

Previous articleअजय देवगन इस बड़ी फिल्म में नेगेटिव रोल में दिखाई दे सकते हैं
Next articleअजय देवगन की नई फिल्म मैदान से आई अच्छी खबर