बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अब एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा रहे हैं। अब तक वह कई फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं लेकिन वह अब जिस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं वह बाकियों से हट कर है। अजय देवगन रामसे ब्रदर्स पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। जी हां वही रामसे ब्रदर्स जिन्होंने बॉलीवुड में डराने वाली फिल्मों का ट्रेंड शुरू किया और एक से बढ़ कर एक कामयाब फिल्में दीं।

रामसे ब्रदर्स पर फिल्म बनाने का ऐलान खुद अजय देवगन ने किया है। अजय देवगन की यह फिल्म करीब 30 हॉरर फिल्में बनाने वाले रामसे ब्रदर्स की तीन पीढ़ियों की बायोपिक होगी। इस फिल्म का निर्देशन चर्चित फिल्म अंदाज अपना अपना के निर्माता विनय सिन्हा की बेटी प्रीति सिन्हा करेंगी।

बताते चलें कि फतेहचंद रामसे अपने सात बेटों के साथ मायानगरी आए थे और उन्होंने 1972 में हिंदी सिनेमा की सुपरहिट हॉरर फिल्म दो गज जमीन के नीचे बनाई थी। यह फिल्म जबरदस्त कामयाब रही और इससे हिंदी सिनेमा में एक नए ट्रेंड की शुरूआत हुई। फतेहचंद रामसे के सात बेटों कुमार रामसे, केशू रामसे, तुलसी रामसे, करन रामसे, श्याम रामसे, गंगू रामसे और अर्जुन रामसे ने पिता की हॉरर फिल्मों की विरासत को आगे बढ़ाया और ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

अजय देवगन और प्रीति सिन्हा ने रामसे ब्रदर्स की बायोपिक का नाम द रामसे बायोपिक रखा है। इस फिल्म की कहानी रितेश शाह ने लिखी है। फ्रेंड्स इस फिल्म को लेकर आप क्या सोचते हैं, अपनी राय कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Previous articleरकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर लड़ाएंगे इश्क, बड़ी फिल्म का ऐलान हुआ
Next articleआयुष्मान खुराना की फिल्म बाला का चला जादू, पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन