अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरिर हर दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म ने दो हफ्तों में शानदार कलेक्शन किया और तीसरे हफ्ते में भी यह नया इतिहास लिख रही है। इस फिल्म से हमें जैसी उम्मीद थी उसी के मुताबिक अपने तीसरे वीकेंड में शनिवार को इसने जबरदस्त वापसी की और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म तानाजी ने बीते शनिवार को यानी बॉक्स ऑफिस पर अपने 16वें दिन 9.52 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले यह फिल्म शुक्रवार तक 202.83 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी। इस तरह से 16 दिनों में अब इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन हो चुका है 212.53 करोड़।
इस फिल्म ने तीसरे वीकेंड में कलेक्शन के मामले में अब तक की तमाम ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। तीसरे वीकेंड में शुक्रवार और शनिवार को मिला कर इस फिल्म ने 14.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। तानाजी का इतना कलेक्शन गुड न्यूज (5.13 Cr.), कबीर सिंह (12.91 Cr.), उरी(14.15 Cr.), संजू(12.17 Cr.), टाइगर जिंदा है(9.34Cr.), सुल्तान(5.95 Cr.), बजरंगी भाईजान(11.40 Cr.) जैसी फिल्मों से ज्यादा है।
बॉक्स ऑफिस पर आज इस फिल्म का 17वां दिन है और संभावना है कि आज यह फिल्म 12 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है। फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ काफी अच्छा है और अजय के कई फैन्स तो इस फिल्म को दोबारा भी देख रहे हैं। फ्रेंड्स आपने भी इस फिल्म को देख लिया है तो कमेंट करके बताएं कि आपको यह फिल्म कैसी लगी।