अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही है। तीसरे हफ्ते में यह फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है और इसने पद्मावत जैसी फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। कई बड़ी फिल्मों को जितनी ओपनिंग नहीं मिल पाती उतना यह फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में कमा रही है।

फिल्म तानाजी ने अपने तीसरे वीकेंड में रविवार को 12.58 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड में 27.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इससे पहले इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 118.91 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे वीकेंड के 27.48 करोड़ मिला कर इस फिल्म ने टोटल 224.93 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

तीसरे वीकेंड में रविवार के कलेक्शन के मामले में तानाजी ने अब तक की ढेरों ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है इनमें पद्मावत, पीके और कबीर सिंह जैसी फिल्में भी शामिल हैं। तीसरे हफ्ते में रविवार को पीके ने 11.58 करोड़ और पद्मावत ने 8 करोड़ जबकि कबीर सिंह ने 9.61 करोड़ का कलेक्शन किया था। तानाजी से आगे सिर्फ दंगल और बाहुबली 2 हैं जिन्होंने अपने तीसरे रविवार को 14.33 औऱ 17.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।

तानाजी जिस रफ्तार से कलेक्शन कर रही है उसमें अब कह सकते हैं कि यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा भी जरूर पार करेगी। फ्रेंड्स, तानाजी फिल्म के लाइफ टाइम कलेक्शन को लेकर आप क्या सोचते हैं कमेंट करके हमें भी बताएं।

Previous articleTanhaji Collection Day 17: अजय देवगन की नंबर एक फिल्म बनी तानाजी, तीसरे हफ्ते में ढेरों ब्लॉबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ा
Next articleफिल्म समीक्षक हुए फेल, दर्शकों को पसंद आई कार्तिक और सारा की फिल्म लव आजकल, बंपर कलेक्शन