कोराना के नए वैरिएंट की मार की वजह से दिल्ली समेत देश भर में थियेटर्स में अलग-अलग तरह की रिस्ट्रिक्शंस लग गई हैं और आने वाले खतरे को देखते हुए जहां एक तरफ राधे श्याम (Radhe Shyam Movie) और आरआरआर (RRR Movie) समेत कई फिल्मों की रिलीज पोस्टपोन होती जा रही है वहीं अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Movie) की फिल्म पुष्पा (Pushpa Movie) बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा रही है।


अपनी रिलीज के 16वें दिन यानी इस साल के पहले दिन फिल्म पुष्पा ने 6 करोड़ 10 लाख का जबरदस्त कलेक्शन (Pushpa Box Office Collection) किया। इस तरह से फिल्म पुष्पा के हिंदी वर्जन ने अब तक 56 करोड़ 69 लाख का टोटल कलेक्शन कर लिया है जिसे आज के हालात में बहुत ही शानदार कहेंगे।


आज 17वें दिन भी इस फिल्म का कलेक्शन (Pushpa Hindi Collection) जबरदस्त रहने की पूरी संभावना है और आज यह फिल्म 7 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है। इस फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन का कलेक्शन बहुत तेजी से 75 करोड़ के पास जाता दिखाई दे रहा है। इस फिल्म ने सभी भाषाओं में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का (Pushpa World Wide Collection) ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।


अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) स्टारर ये हिट फिल्म पुष्पा दो पार्ट में देखने को मिलेगी। पहले पार्ट में लाल चंदन की तस्करी की जबरदस्त कहानी दिखाई गई है। अल्लू अर्जुन पुष्पराज यानी ‘पुष्पा’ के किरदार में हैं, जो एक साधारण मजदूर से आगे बढ़ते हुए लाल चंदन की तस्करी में टॉप पर पहुंच जाता है।


फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन का जबरदस्त एक्शन है साथ रश्मिका मंदाना के साथ उनका लव एंगल की दिखाया गया है। एक्शन के साथ लवस्टोरी का तड़का दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।


आपने भी इस फिल्म को देख लिया है तो आपको यह फिल्म कैसी लगी..कमेंट करके हमें भी जरूर बताएं।

Previous articleChandigarh Kare Aashiqui Collection: चंडीगढ़ करे आशिकी ने पहले दिन इतना कलेक्शन किया
Next articleभोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने वन पीस ड्रेस में शेयर की हॉट पिक