आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए शनिवार का दिन कुछ राहत लेकर आया। काफी विवादों में रही इस फिल्म से जैसी ओपनिंग की उम्मीद थी वैसी तो बिल्कुल भी नहीं हुई और दूसरे दिन तो लाल सिंह चड्ढा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट भी आई लेकिन तीसरे दिन यानी शनिवार को इसके कलेक्शन में सुधार हुआ है, हालांकि यह राहत बहुत ही मामूली है।

लाल सिंह चड्ढा का तीसरे दिन बॉक्सऑफिस कलेक्शन कितना रहा

सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग के बीच आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने अपने पहले दिन 11.70 करोड़ का कलेक्शन किया था लेकिन फिल्म दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सिर्फ 7.26 करोड़ का कलेक्शन कर पाई थी। अब तीसरे दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने थोड़ा सुधार करते हुए 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया।

तीन दिन में लाल सिंह चड्ढा ने की इतने करोड़ की कमाई

इस तरह से कुल तीन दिनों में इस फिल्म ने 27.71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म को अब माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलने की बातें भी सामने आ रही हैं जिससे रविवार को और स्वतंत्रता दिवस के मौके का भी इसे फायदा मिलने की संभावना है।

लाल सिंह चड्ढा को कहां से कितना फायदा

फिल्म Laal Singh Chaddha को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और यूपी सर्किट में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। महाराष्ट्र, गुजरात और साउथ के राज्यों में फिल्म का बिजनस ठंडा रहा है।

Previous articleRakshabandhan Box Office Collection Day 2:अक्षय कुमार की रक्षाबंधन का कलेक्शन दूसरे दिन इतना
Next articleलाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन ने 5 दिन में इतना कलेक्शन किया