अजय देवगन स्टारर मूवी दृश्यम 2 की बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है। अपने चौथे वीकेंड में इस फिल्म ने एक बार फिर से वापसी की है। शानदार कलेक्शन के साथ ही यह फिल्म अब 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो गई है।
दृश्यम 2 ने अपने चौथे हफ्ते में शुक्रवार को 2.62 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को इसका कलेक्शन 4.67 करोड़ रहा। इस तरह से इस फिल्म ने 23 दिनों में टोटल 203.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 24वें दिन यानी रविवार को भी इसका कलेक्शन 4 करोड़ से ऊपर रहने की ही पूरी संभावना है।
इस तरह से दृश्यम 2 अब अजय देवगन की ही एक सुपरहिट फिल्म गोलमाल अगेन के लाइफ टाइम डोमेस्टिक कलेक्शन के आंकड़े को पीछे छोड़ने के बेहद करीब है। गोलमाल अगेन का लाइफ टाइम कलेक्शन 205.69 करोड़ है।