हम सबको अपनी फिल्मों से खूब हंसाने वाले अभिनेता सतीश कौशिक नहीं रहे। सतीश कौशिक के कार्डिएक अरेस्ट से निधन के बाद दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम हुआ जिसमें किसी तरह के संदिग्ध हालात से डॉक्टरों ने इनकार किया। इसके बाद सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया।

https://www.instagram.com/p/CpkZajSDOHM/
Courtesy-Viral Bhayani Instagram Page

होली पार्टी में शामिल होने के लिए सतीश कौशिक दिल्ली गए थे। उनके निधन से परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शौक की लहर दौड़ गई है। मुंबई में सतीश कौशिक घर पर शोक जताने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग लगातार पहुंच रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CpkfNGWD5NP/
Courtesy-Viral Bhayani Instagram Page

सलमान खान, रणबीर कपूर जैसे अभिनेता सतीश कौशिक के घर अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। तमाम सितारों का आना जारी है।

https://www.instagram.com/p/CpkcRz4DHkY/
Courtesy-Viral Bhayani Instagram Page

कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए सतीश कौशिक के साथ जुड़ी यादों को साझा किया है। अनुपम खेर से लेकर प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, अशोक पंडित जैसे तमाम सिलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके लिए दुख जताया है।

Previous articleTu Jhoothi Main Makkar Collection Day 1: तू झूठी मैं मक्कार फिल्म की बंपर ओपनिंग
Next articleतू झूठी मैं मक्कार, दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़