बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन से जुड़ी बड़ी खबर आई है…अजय देवगन ने सिल्वर स्क्रीन पर हर तरह के रोल निभाए हैं, चाहे वो एक रोमांटिक हीरो का हो, या फिर जबरदस्त एक्शन से हैरान कर देने वाले ईमानदार ऑफिसर का या फिर अपने परिवार को बेहद चाहने वाले एक संजीदा पिता का, कॉमेडी में भी वो बेहद जंचे हैं लेकिन अब वो इस सबसे बिल्कुल अलग रोल में नजर आने वाले हैं और ये रोल है भारतीय इतिहास के महान विद्वान आचार्य चाणक्य का।
आचार्य चाणक्य पर एक फिल्म बनने जा रही है जिसका नाम होगा चाणक्य और अजय देवगन इसमें लीड रोल निभाएंगे। अजय देवगन ने ट्वीट करके इस खबर की जानकारी दी है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडेय करेंगे। बहरहाल अभी इस फिल्म के बारे में इतनी ही जानकारी दी गई है, फिल्म कब रिलीज होगी, इस फिल्म में और कौन से कलाकार होंगे, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, खबरें हैं कि कास्टिंग का काम अभी जारी है।
आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के ऐसे विद्वान दार्शनिक थे जिनकी बातें आज भी महत्व रखती हैं और हमेंशा रखेंगी। चाणक्य ने चंद्रगुप्त जैसे बालक को मगध का सम्राट बनाया। चाणक्य और चंद्रगुप्त की कहानी किसी भी रूप में आए आज भी काफी पसंद की जाती है, जाहिर है इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट रहेगा।
बताते चलें कि अजय देवगन आजकल लव रंजन की फिल्म दे दे प्यार दे और इंद्र कुमार की टोटल धमाल की शूटिंग कर रहे हैं, इसके बाद ही वो ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म तानाजी द अनसंग स्टोरी करने वाले हैं, इसके साथ ही साढेसाती, सन ऑफ सरदार 2 जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।

Previous articleअजय देवगन और रणबीर कपूर की लव रंजन वाली फिल्म की रिलीज डेट पक्की
Next articleअजय देवगन और बोनी कपूर की नई फिल्म इस महान भारतीय फुटबॉल कोच की बायोपिक होगी