ईद के मौके पर रिलीज अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मूवी बड़े मियां छोटे मियां और अजय देवगन की पावर पैक्ड मूवी मैदान का बॉक्स ऑफिस पर हाल कुछ अच्छा नहीं है। ईद के दिन यानी गुरुवार को रिलीज इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ओपनिंग तो ठीकठाक मिल गई लेकिन दूसरे ही दिन यह फिल्में औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिर पड़ीं।

हालांकि, शुक्रवार को सुस्त चाल के बाद शनिवार को बड़े मियां छोटे मियां और  मैदान मूवी दोनों के ही कलेक्शन में शनिवार को उछाल देखा जा रहा है। बड़े मियां छोटे मियां ने अपने पहले दिन 16.07 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसके कलेक्शन में 50% से ज्यादा की गिरावट देखी गई और इसने 7 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से दो दिनों में इस फिल्म ने 23.07 करोड़ का कलेक्शन किया।

आज शनिवार को इस मूवी की एडवांस बुकिंग और ऑकुपेंसी को देखते हुए माना जा रहा है कि बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिर से दो कों में यानी 10 करोड़ के पार जा सकता है।

इसी तरह से अजय देवगन की मैदान मूवी ने अपने पहले दिन 7.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी। हालांकि दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसके कलेक्शन में भारी गिरावट आई और मैदान मूवी कलेक्शन डे 2 सिर्फ 3 करोड़ का हुआ। इस तरह से दो दिनों में मैदान मूवी कलेक्शन 10.25 करोड़ का रहा।

तीसरे दिन मैदान कलेक्शन में फिर से उछाल आता दिख रहा है। ऑकुपेंसी को देखते हुए माना जा रहा है कि आज तीसरे दिन यानी शनिवार को मैदान मूवी कलेक्शन एकबार फिर से 7-8 करोड़ के आसपास जा सकता है।

अब अगर शनिवार और रविवार दोनों दिन इन फिल्मों का कलेक्शन अच्छा रहता है तो माना जाएगा कि अगले हफ्ते में भी यह फिल्में अच्छा कर सकती हैं। कलेक्शन उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा तो इन दोनों फिल्मों का पिटना तय है।

Previous articlePushpa 2 The Rule Teaser: पुष्पा 2 का टीजर इस दिन आएगा, तारीख नोट कर लें