पुष्पा 2 द रूल मूवी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हां अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि उनके फेवरेट स्टार की मूवी पुष्पा 2 का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इस बात का ऑफिशियली एनाउंसमेंट कर दिया गया है।  बताते चलें कि 8 अप्रैल को ही अल्लू अर्जुन का बर्थडे है और इस मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए मेकर्स इसी दिन पुष्पा 2 द रूल का चीजर रिलीज कर रहे हैं।

पुष्पा 2 के टीजर की जानकारी देते हुए मेकर्स ने एक पोस्टर भी जारी किया है। इस पोस्टर में घुंघरू बंधा पैर दिख रहा है जिसके चारो ओर सिंदूर बिखरा पड़ा है और आसपास खूब सारे दीये भी जल रहे हैं।

पुष्पा 2 के इस नए पोस्टर को देख कर फैंस खूब सारे रिएक्शन दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह पैर किसी और का नहीं  पुष्पा का ही है जो तांडव करने के लिए तैयार है। इससे पहले भी पुष्पा से एक पोस्टर सामने आया था जिसमें हाथ नजर आया था और नाखून पर नेलपेंट लगी थी। उंगलियों में कई सारी अंगूठियां भी थीं।  फैंस का कहना है कि पोस्टर इतना गजब का है तो फिल्म कैसी होगी। कुछ फैंस ने लिखा है कि लगता है पुष्पा तांडव करने वाला है। 

Previous articleशैतान ने अजय देवगन के खाते में जोड़े दो शानदार रिकॉर्ड
Next articleBMCM Vs Maidaan Box Office: बड़े मियां छोटे मियां और मैदान दोनों के कलेक्शन में उछाल, दो दिनों में तय हो जाएगी किस्मत