अजय देवगन की हॉरर मूवी शैतान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इस साल की अब तक की सबसे बड़ी मूवी बनती दिखाई दे रही है। पहले दिन के बाद दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया और तीसरे दिन और भी ज्यादा बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। एडवांस बुकिंग और माउथ पब्लिसिटी के भरोसे यह फिल्म तीसरे दिन यानी रविवार को भी बड़ा उछाल लेती दिखाई दे रही है।


शैतान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 की बात करें तो पहले दिन शैतान मूवी ने 15.21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इतना कलेक्शन अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 के आसपास का ही है जोकि 15.38 करोड़ रुपए का था। दूसरे दिन शैतान का कलेक्शन 19.18 करोड़ का रहा था। इस तरह से सिर्फ 2 दिनों में शैतान मूवी कलेक्शन 34.39 करोड़ तक पहुंच गया।


शैतान मूवी अजय देवगन के फैंस को काफी पसंद आ रही है। हॉरर जॉनर की मूवी काफी अर्से बाद पर्दे पर आई है और इसमें विलेन के रोल में आर माधवन दर्शकों को डराने में भी कामयाब दिखाई देते हैं।


फिल्म की माउथ पब्लिसिटी काफी अच्छी है। पहले दिन फैंस से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन यानी रविवार के लिए भी एडवांस बुकिंग के डाटा शानदार हैं। इनकी बदौलत शैतान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 लगभग 20 से 22 करोड़ रहने का अनुमान है।


शैतान मूवी को क्रिटिक्स की तरफ से भी काफी अच्छा रिएक्शन मिला है। तरण आदर्श ने शैतान मूवी को 4 स्टार दिए हैं। उन्होंने शैतान फिल्म को विनर बताया है। तरण ने लिखा है कि हिंदी स्क्रीन पर एक्ट्रेस ज्योतिका को लंबे समय बाद देखना अच्छा लगा। जानकी बडीवाला (Janki Bodiwala) को इस फिल्म में सबसे मुश्किल पार्ट निभाने को मिला जिसे उन्होंने काफी अच्छे तरीके से पूरा किया। तरण आदर्श लिखते हैं कि निर्देशक विकास बहल सुपर नैचुरल टेरिटरी में किरदारों को अच्छी तरह से दिखा पाने में कामयाब रहे हैं।


Previous articleShaitaan Box Office Day 2: शैतान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरे दिन और भी धमाकेदार
Next articleShaitaan Box Office Report: अजय देवगन की नई मूवी शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5 दिन में कितना, जानिए यहां