रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी एनिमल बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया इतिहास लिखने की ओर तेजी से बढ़ रही है। दूसरे हफ्ते में भी इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी शानदार है और सिर्फ 10 दिनों में यह मूवी 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।


एनिमल मूवी का पहले सप्ताह का कलेक्शन


एनिमल मूवी ने अपने पहले हफ्ते में सिर्फ हिंदी भाषा में ही 300.81 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। सभी भाषाओं को मिला कर पहले हफ्ते का एनिमल ऑल इंडिया कलेक्शन 338.63 करोड़ का रहा।


दूसरे वीकेंड में एनिमल कलेक्शन में आया उछाल


अपने दूसरे वीकेंड में शनिवार को यानी रिलीज के नौवें दिन एनिमल का ऑल इंडिया हिंदी मार्केट कलेक्शन का 32.47 करोड़ रुपए रहा और सभी भाषाओं में कलेक्शन 34.74 रहा। इसके बाद रविवार यानी 10वें दिन एनिमल का कलेक्शन 33.53 करोड़ रहा और इस मूवी ने अपने 10वें दिन सभी भाषाओं में ऑल इंडिया कलेक्शन 36 करोड़ का किया। इस तरह से दूसरे वीकेंड के बाद एनिमल ऑल इंडिया कलेक्शन अब 434 करोड़ का हो चुका है।


एनिमल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 700 करोड़ के पार


एनिमल मूवी दुनिया भर में काफी अच्छा पर्फॉर्म कर रही है। मेकर्स की तरफ से दी गई अपडेटेड जानकारी के मुताबिक एनिमल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 717.46 करोड़ हो चुका है।


एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11

एनिमल का आज बॉक्स ऑफिस पर 11वां दिन है। सोमवार का दिन होने से आज कलेक्शन में गिरावट आनी तय है इसके बावजूद एनिमल का बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा होल्ड दिख रहा है। आज 11वें दिन यह मूवी 18 करोड़ के आसपास कलेक्शन करती हुई दिखाई दे रही है। फाइनल आंकड़े आते ही हम आपको लेटेस्ट अपडेट दे ही देंगे।

Previous articleAnimal Day 7 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर एनिमल की तेज दौड़, गदर 2 को छोड़ा पीछे
Next articleAnimal Box Office Collection Day 15 : दो हफ्तों में एनिमल मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इतने करोड़