रणबीर कपूर की मूवी एनिमल का क्रेज पूरी दुनिया के सिर च़ढ़कर बोल रहा है। एनिमल बॉक्स ऑपिस पर दो हफ्ते का समय पूरा कर चुकी है और अभी भी इसकी कमाई ताबड़तोड़ जारी है। दूसरे हफ्ते में कामकाजी दिनों में भी इसने अच्छी कमाई करके अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि अभी आगे भी लंबा सफर चलने वाला है।


एनिमल मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 14वें दिन यानी बीते गुरुवार को हिंदी मार्केट में 8.30 करोड़ का कलेक्शन किया। सभी भाषाओं को मिलाकर 14वें दिन का एनिमल ऑल इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8.76 करोड़ का रहा।


एनिमल मूवी के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह मूवी 479.14 करोड़ का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन कर चुकी है।


आज बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का 15वां दिन है। आज भी यह मूवी 8 करोड़ के आसपास ही कलेक्शन करती दिखाई दे रही है। तीसरे वीकेंड में इसके कलेक्शन में एकबार फिर से उछाल आने की संभावना है और तीसरे वीकेंड में ही यह 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।


एनिमल मूवी को वर्ल्ड वाइड भी काफी पसंद किया जा रहा है। 14 दिनों में एनिमल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 784.45 करोड़ हो चुका है जो विदेशों में भी इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

Previous articleAnimal Box Office Collection Day 11: एनिमल मूवी का दूसरे वीकेंड के बाद कलेक्शन 700 करोड़ के पार
Next articleमौनी रॉय और इमरान हाशमी की नई वेबसीरीज शोटाइम, टीजर सामने आया