शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्सऑफिस पर सुनामी ले आई है। अपने ओपनिंग डे पर 65.50 करोड़ का कलेक्शन करके जवान ने बॉक्सऑफिस पर ओपनिंग डे को सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड बना डाला। बॉक्सऑफिस पर जवान (Jawan Box Office Day 3) का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा और आज तीसरे दिन यह और भी भारी-भरकम कलेक्शन करती दिख रही है।


जवान ने अपने ओपनिंग डे पर गुरुवार को 74.5 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन किया जिसमें से 65.5 करोड़ सिर्फ हिंदी वर्जन ने कमाए। इसी तरह से दूसरे दिन यानी शुक्रवार को जवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 53 करोड़ का रहा जिसमें 47 करोड़ सिर्फ हिंदी वर्जन के खाते में आए। इस तरह से सिर्फ दो दिनों में ही जवान का हिंदी नेट इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 118.50 करोड़ रुपए पहुंच गया है।


आज दिसरे दिन यानी शनिवार को जवान की एडवांस बुकिंग और ऑकुपेंसी ओपनिंग डे की तरह से ही है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज भी यह फिल्म 75 करोड़ तक का नेट इंडिया कलेक्शन और 65 करोड़ तक हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है। जवान नेट इंडिया कलेक्शन के मामले में आज ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।


एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी फिल्म जवान दर्शकों को फुल एंटरटेन कर रही है। निर्देशक इस फिल्म में एक्शन, रोमांच, रोमांस सबका तड़का लगाने में कामयाब दिखे हैं। जवान में दिखा शाहरुख का यंग लुक उनके पुराने फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Previous articleJawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की फिल्म जवान फर्स्ट डे कलेक्शन से बॉक्सऑफिस पर बना रिकॉर्ड
Next articleगदर 2 के नाम एक और रिकॉर्ड, बॉलीवुड की नंबर 2 फिल्म बनी, इस बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ा