शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर सिनेमा फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा था। जवान एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बना चुकी थी, इसीलिए पहले से ही जवान फर्स्ट डे कलेक्शन को लेकर उम्मीद जताई जा रही ही थी कि यह फिल्म कलेक्शन के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकती है और इसने बनाया भी।
गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई जवान मूवी ने कलेक्शन के मामले में अब तक की सारी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जवान ने देश में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जवान ने पहले ही दिन अपने धुंआधार कलेक्शन से पठान, गदर 2 सहित सभी फिल्मों के फर्स्ट डे के रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिए।


शाहरुख खान और नयनतारा के लीड रोल वाली फिल्म जवान ने अपने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ हिंदी में 65 करोड़ रुपए का भारी-भरकम कलेक्शन किया है। सभी भारतीय भाषाओं को लेकर जवान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्सऑफिस कलेक्शन 120 करोड़ से ज्यादा (अर्ली इस्टिमेट) रहने का अनुमान है।


इस तरह से जवान ने शाहरुख की ही पिछली फिल्म जवान का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। पठान ने पहले दिन हिंदी में 55 करोड़ की कमाई थी।


जवान ने हिंदी वर्जन के लिए अपने पहले दिन भारत में दो प्रमुख नेशनल चेन्स – पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में पहले दिन 29.96 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया।
जवान की एडवांस बुकिंग दूसरे दिन यानी आज शुक्रवार के लिए भी काफी अच्छी है। सिनेमाघरों की ऑकुपेंसी को देखते हुए आज इसके 50 करोड़ के आसपास कलेक्शन करने का अनुमान है।


एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जवान में शाहरुख खान डबल रोल में दिखे हैं। उनके अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और रिद्धि डोगरा सहित कई कलाकार हैं। फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का भी स्पेशल कैमियो रोल है। दीपिका ने भी इस फिल्म में यादगार भूमिका निभाई है।

Previous articleJawan Review and Jawan Box Office Day 1: जवान बना रही ओपनिंग डे कलेक्शन का नया रिकॉर्ड
Next articleJawan Box Office Day 3: जवान के कहर से थर्राया बॉक्सऑफिस, तीन दिन में ही धुआंधार कलेक्शन