शाहरुख खान की मूवी जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और पहले ही दिन इस फिल्म के फैंस का जबर्दस्त सपोर्ट मिला है। महानगरों के मल्टीप्लेक्सेस एडवांस बुकिंग के चलते पहले से ही हाउसफुल हैं। जवान ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

जवान फिल्म को ज्यादातर क्रिटिक्स ने शानदार बताया है। ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने जवान की रेटिंग 4.5 स्टार की दी है और उन्होंने इस फिल्म को मेगा ब्लॉकबस्टर करार दिया है। जवान का प्रजेंटेशन, स्टोरी, क्लाइमेक्स, पिक्चराइजेशन, एक्शन, इमोशन, विजुअल ट्रीटमेंट, गाने, डायलॉग सभी शानदार हैं और यह फिल्म थियेटर में दर्शकों को फुल एंटरटेन कर रही है। माना जा रहा है कि जवान बॉक्सऑफिस पर ओफनिंग डे ही नहीं, लाइफ टाइम कलेक्शन का भी नया रिकॉर्ड बनाएगी।

जवान मूवी के ओपनिंग डे कलेक्शन की तो अर्ली इस्टिमेट आज देर रात तक और फाइनल ऑफिशियल डाटा तो कल यानी शुक्रवार को ही आ पाएंगे। लेकिन, यह फिल्म दिन के शोज में 80 पर्सेंट तक की ऑकुपेंसी के साथ चल रही है और शाम, रात के शो फुल कैपेसिटी में बुक हो चुके हैं। जवान एडवांस बुकिंग और पहले दिन फैंस के क्रेज को देखते हुए जो आंकड़े निकल कर सामने रहे हैं उनके अनुसार जवान मूवी अपने पहले दिन 70 से 80 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन कर सकती है। जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करके तो यह आंकड़ा 100 करोड़ से पार जा रहा है।



जवान को लेकर फैंस में भी गजब का क्रेज देखा जा रहा है। फैंस अर्ली मॉर्निंग के शोज में भी भर-भर कर फिल्म देखने गए। शाहरुख खान खुद भी सुबह उठ कर फैंस का क्रेज देख रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उम्मीद है आपको फिल्म पसंद आई होगी। आपको थियेटर जाते देखने के लिए जगा हुआ था। बहुत सारा प्यार और थैंक्यू।

शाहरुख ने एक और ट्रीट किया सात को साथ-साथ, बेकरार हो गए, अब तो आ ही जाइए। घरवालों को भी साथ ले आइए। आपको हमारी कसम। आपको अपना प्यार देने के लिए हम तैयार हैं। आशा है कि आपको फिल्म एंटरटेन करे।


माना जा रहा है कि शाहरुख की यह फिल्म अपने पहले 4 दिनों यानी फर्स्ट वीकेंड में ही 200 करोड़ के आंकड़े को पीछे छोड़ देगी।

Previous articleGadar 2 Day 27 Collection: लेटेस्ट गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानिए, इस बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ने के बेहद करीब
Next articleJawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की फिल्म जवान फर्स्ट डे कलेक्शन से बॉक्सऑफिस पर बना रिकॉर्ड