राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री ने बॉक्सऑफिस पर आज 13 दिन पूरे कर लिए और यह फिल्म अपनी कामयाबी की कहानी लिखती ही जा रही है। फिल्म स्त्री ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी इतना शानदार कलेक्शन किया है कि आप हैरान रह जाएंगे।
फिल्म स्त्री ने बॉक्सऑफिस पर अपने 12वें दिन यानी मंगलवार को 3.22 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले इसने अपने दूसरे सोमवार को 3.31 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 60.39 करोड़ का कलेक्शन किया था और दूसरे वीकेंड 21.90 करोड़ का कलेक्शन। कुल मिला कर 12 दिनों में इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब 88.82 करोड़ हो चुका है।
#Stree maintains the momentum… Is ROCK-STEADY… [Week 2] Fri 4.39 cr, Sat 7.63 cr, Sun 9.88 cr, Mon 3.31 cr, Tue 3.22 cr. Total: ₹ 88.82 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 12, 2018
बॉक्सऑफिस पर आज इस फिल्म का 13वां दिन है और आज भी इस फिल्म का कलेक्शन 3 करोड़ के ऊपर ही रहने की पूरी संभावना है। इसके अलावा कल यानी गुरुवार को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है, जिसका इस फिल्म को फायदा मिल सकता है और कल यह 5 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर सकती है। आप फिल्म स्त्री का दो हफ्तों का कलेक्शन 98 करोड़ मान कर चल सकते हैं।
साफ है कि तीसरे हफ्ते में पहुंचते ही इस फिल्म को सौ करोड़ी क्लब में हर हाल में ही शामिल हो जाना है। इस फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर करार दिया गया है, प्रॉफिट के मामले में यह फिल्म साल की चौथी बड़ी फिल्म बन चुकी है। इसके साथ ही यह फिल्म राजकुमार राव की सोलो रिलीज सबसे बड़ी फिल्म बन गई है और इस फिल्म ने श्रद्धा कपूर के करियर को भी जबरदस्त सपोर्ट किया है क्योंकि बागी के बाद से श्रद्धा की फिल्मों ने बहुत ज्यादा कमाई नहीं की।
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखती है, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने भी फिल्म में उम्दा अदाकारी की है। फिल्म में डर के साथ कॉमेडी का तड़का भी खूब अच्छे से लगाया गया है और साथ में नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग सरप्राइज की तरह से है। फ्रेंड्स इस फिल्म को आपने देखा है तो अपनी राय कमेंट करके हमें जरूर बताएं साथ ही हमें लाइक और फॉलो करना न भूलें