सुपर स्टार अजय देवगन की नई फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर नई अपडेट आ गई है। इस फिल्म को बनाए जाने और जल्दी ही शूटिंग शुरू होने की खबर आपको हमने पहले ही दे दी थी लेकिन अब दे दे प्यार दे 2 की रिलीज डेट और मूवी से जुड़े कुछ कन्फर्म अपडेट्स भी आ गए हैं।


खबर यह है कि अजय देवगन, भूषण कुमार और लवरंजन यह तीनों दे दे प्यार दे 2 मूवी के लिए रीयूनाइट हो रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जून में शुरू होगी। अजय देवगन फिर से इस मूवी में लीड रोल में होंगे इतना तो तय है लेकिन उनके अपोजिट क्या रकुलप्रीत सिंह ही होंगी यह एक सीक्रेट है क्योंकि मेकर्स की तरफ से इस बारे में अभी कुछ भी रिवील नहीं किया गया है।


लव फिल्म्स की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसमें बताया गया है कि दे दे प्यार दे 2 मूवी को अंशुल शर्मा जायरेक्ट करेंगे। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं। दे दे प्यार दे 2 की कहानी को लव रंजन और तरुण जैन ने लिखा है और दे दे प्यार दे रिलीज डेट है 1 मई 2025, यानी इस मूवी के लिए आपको एक साल से कुछ ज्यादा का इंतजार करना होगा


बताते चलें कि लव रंजन की मूवी दे दे प्यार दे साल 2019 में आई थी और हिट रही थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुलप्रीत सिंह की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में ऐसे शख्स की कहानी को दिखाया गया था जिसे अपने से आधी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है।


दे दे प्यार दे मूवी में तब्बू और आलोकनाथ भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। इस फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म एक दिलचस्प मोड़ पर खत्म हुई थी। अब क्या दे दे प्यार दे 2 की कहानी को वहीं से आगे शुरू किया जाएगा या फिर मेकर्स बिल्कुल नई कहानी के साथ सामने आ रहे हैं .यह फिलहाल साफ नहीं है।

Previous articleShaitaan Box Office Report: अजय देवगन की नई मूवी शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5 दिन में कितना, जानिए यहां
Next articleShaitaan First Week Box Office: अजय दैवगन की शैतान मूवी का एक सप्ताह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन