सन्नी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक और लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस फिल्म ने बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन के मामले में दूसरी पोजीशन हासिल कर ली है। अब इसका अगला टारगेट शाहरुख खान की पठान मूवी है जो फिलहाल पहले नंबर पर काबिज है।

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 ने एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया। शाहरुख की जवान के आने के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट आई है लेकिन इतने वक्त में यह इतना भारी-भरकम कलेक्शन कर चुकी है कि बड़े-बड़े फिल्मी पंडितों तक ने उसकी उम्मीद नहीं की थी।

गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30

गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30 यानी पांचवें वीकेंड में शनिवार को 1.45 करोड़ रहा और इतने कलेक्शन के साथ ही गदर 2 टोटल नेट इंडिया कलेक्शन अब 512.24 करोड़ हो चुका है। यह आंकड़ा हासिल करते ही गदर 2 ने बाहुबली 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया जो कि 511 करोड़ का है। इस तरह से गदर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर अधिकतम कलेक्शन के मामले में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अभी पठान है जिसने 543 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया हुआ है।

गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 31

गदर 2 का आज बॉक्स ऑफिस पर 31वां दिन है और आज भी यह फिल्म 1.5 से 2 करोड़ के बीच कलेक्शन करती दिख रही है।

क्या पठान को पीछे छोड़ देगी गदर 2

गदर 2 क्या पठान के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ पाएगी, यह कहना काफी मुश्किल है क्योंकि इसका कलेक्शन बहुत गिर गया है। लेकिन इस फिल्म के लिए राहत की बात यह है कि अभी भी इसे दर्शक मिल रहे हैं। ऐसे में अभी कुछ दिनों का इंतजार और करना होगा।

Previous articleJawan Box Office Day 3: जवान के कहर से थर्राया बॉक्सऑफिस, तीन दिन में ही धुआंधार कलेक्शन
Next articleJawan Box Office Collection Day 4: शाहरुख की जवान का बॉक्सऑफिस पर तहलका, चौथे दिन भी बनेगा रिकॉर्ड