रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी एनिमल बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। वीकडेज में भी इस फिल्म का कलेक्शन शानदार है और इसकी रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। बॉक्सऑफिस पर अपनी तेज रफ्तार से एनिमल मूवी ने पांच दिनों में सन्नी देओल की गदर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है जिसने इस साल कलेक्शन के धांसू रिकॉर्ड्स बनाए थे।

Animal Day 5 Box Office


एनिमल मूवी का आज बॉक्स ऑफिस पर सातवां दिन है। एनिमल ने अपने 5वें दिन 34.02 करोड़ के कलेक्शन के साथ गदर 2 मूवी को पीछे कर दिया था। गदर 2 को 250 करोड़ का कलेक्शन करने में 6 दिन का वक्त लगा था जिसे एनिमल ने 5 दिन में ही हासिल कर लिया। इससे पहले शाहरुख की पठान मूवी को भी 250 करोड़ कमाने में 5 दिन लगे थे हालांकि शाहरुख की ही जवान ने सिर्फ 4 दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

Animal Day 6 Box Office


एनिमल मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 6वें दिन 27.80 करोड़ का कलेक्शन किया। इतने कलेक्शन के साथ एनिमल का 6 दिन का हिंदी में कलेक्शन 278.46 करोड़ हो चुका है। बात करें सभी भाषाओं में एनिमल मूवी ऑल इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो यह 300 करोड़ के पार जाकर 312 करोड़ रुपए हो चुका है।


एनिमल मूवी विदेशों में भी काफी शानदार पर्फॉर्म कर रही है। 6 दिनों में ही एनिमल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 527 करोड़ रुपए के पार जा चुका है।

Animal Day 7 Box Office


बात करें आज सातवें दिन यानी एनिमल डे 7 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो आज यह मूवी 25 से 28 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। इसके बाद दूसरे वीकेंड में इसके कलेक्शन में फिर से उछाल आना पक्का है।

Previous articleAnimal Collection Day 2: एनिमल डे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दुनिया भर में मचाई धूम
Next articleAnimal Box Office Collection Day 11: एनिमल मूवी का दूसरे वीकेंड के बाद कलेक्शन 700 करोड़ के पार