रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी एनिमल ने बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार एंट्री ली है। नॉन हॉलिडे और नॉन फ्रेंचाइजी पिल्म होने के बावजूद इस फिल्म को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। इसकी बदौलत एनिमल ओपनिंग डे कलेक्शन काफी शानदार रहा है और दूसरे दिन यानी आज शनिवार को इसके कलेक्शन में बड़े उछाल की संभावना है।

एनिमल ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने सभी भाषाओं में वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। एनिमल हिंदी कलेक्शन 54.55 करोड़ रुपए का रहा है और सभी भाषाओं में एनिमल ऑल इंडिया बॉक्स ऑफिस ओपनिंग डे कलेक्शन 63.8 करोड़ रुपए का रहा है।

एनिमल डे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो आज इस मूवी की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी है। वीकेंड होने से आज यह मूवी सुबह के शो में 60 पर्सेंट से ज्यादा ऑकुपेंसी के साथ चल रही है। माना जा रहा है कि हिंदी में इसका नेट इंडिया कलेक्शन 60 करोड़ के पार और ऑल इंडिया कलेक्शन 70 करोड़ के पार रह सकता है।

Previous articleAnimal Vs Sam Bahadur Day 1 Box Office Collection: एनिमल की रिकॉर्ड ओपनिंग, जानिए सैम बहादुर का हाल
Next articleAnimal Day 7 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर एनिमल की तेज दौड़, गदर 2 को छोड़ा पीछे