आज शुक्रवार को एनिमल मूवी और सैम बहादुर मूवी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी हैं। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग ली है। इस फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही कहा जाने लगा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के नए रिकॉर्ड बना सकती है और ऐसा ही होता हुआ दिखाई भी दे रहा है।

एनिमल मूवी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इस मूवी को लेकर फैंस में गजब का क्रेज दिखा, हालांकि वर्किंग डे होने की वजह से सुबह और दिन के शो करीब 50 से 60 पर्सेंट ऑकुपेंसी के साथ रिलीज हुए।

Animal Day 1 Box Office Collection


बात करें शाम के शो की तो शाम और रात के शोज ज्यादातर जगहों पर हाउस फुल हैं। Animal Full Movie की ऑकुपेंसी और एडवांस बुकिंग को मिला कर जो तस्वीर बनी है उसमें एनिमल ओपनिंग डे कलेक्शन 60 से 65 करोड़ रुपए का सिर्फ हिंदी में होता हुआ दिखाई दे रहा है।

Animal World Wide Box Collection Day 1

बात करें सभी भाषाओं में एनिमल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की तो अर्ली एस्टीमेट के अनुसार एनिमल मूवी पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि फाइनल आंकड़े शनिवार की सुबह तक ही आ पाएंगे लेकिन अर्ली एस्टीमेट से जो अनुमान निकल कर आ रहा है वह भी काफी शानदार है।

एनिमल मूवी में अनिल कपूर रणवीर कपूर के पिता की भूमिका में हैं। इनके अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगे।

Sam Bahadur Day 1 Box Office Collection

एनिमल के साथ ही रिलीज हुई विक्की कौशल की सैम बहादुर बड़ी फिल्म का शिकार बन गई है। सिनेमा प्रेमियों की पहली पसंद एनिमल है लिहाजा सैम बहादुर के कलेक्शन 6 से 8 करोड़ के आसपास ही थमता दिखाई दे रहा है।


Previous article17 वां अयोध्या फिल्म फेस्टिवल: देश-दुनिया की इन चुनिंदा फिल्मों को ज्यूरी ने चुना
Next articleAnimal Collection Day 2: एनिमल डे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दुनिया भर में मचाई धूम