एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म भारत से खुद को अलग कर लिया था, इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई में भी काम करने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह ये बताई गई थी कि वो अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस को वक्त देना चाहती हैं। फिल्म भारत छोड़ने के बाद खुद फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी इस बात को बताया था और प्रियंका को शुभकामनाएं भी दी थीं, लेकिन अब जो कुछ हो रहा है उससे साफ है कि प्रियंका ने सलमान खान की वजह कम से कम निक जोनस की वजह से तो नहीं ही छोड़ी।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने आज 8 अगस्त से फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रियंका ने इसकी जानकारी देते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही है। फिल्म द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में हैं।

https://www.instagram.com/p/BmM7EnDAd_-/?utm_source=ig_embed

इस फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं जबकि रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। जूही चतुर्वेदी ने फिल्म के डायलॉग लिखे हैं और प्रीतम चक्रवर्ती फिल्म का संगीत दे रहे हैं। प्रियंका ने इस फिल्म के बारे में लिखा है कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है। इस फिल्म की कहानी 1996 में जन्मी आयशा चौधरी की है  जो कि एक युवा मोटिवेशनल स्पीकर थी, 19 साल की उम्र में ही साल 2015 में उनकी मौत हो गई। सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मुंबई, अंडमान और लंदन में होगी।

प्रियंका ने सलमान की फिल्म छोड़ने को लेकर अपनी तरफ से कुछ नहीं कहा है,  निक जोनस से अपने रिश्तों पर भी प्रियंका ने फिलहाल कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। उन्होंने सगाई या उंगली में अंगूठी दिखने के राज को भी नहीं खोला और कहा कि कुछ बातें निजी हैं और उन्हें निजी ही रहने दिया जाए

सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ने के बाद इतनी जल्दी ही प्रियंका का इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देना इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि प्रियंका फिल्म भारत में अपने रोल को लेकर संतुष्ट नहीं थीं। फिल्म भारत में सबसे पहले प्रियंका ही फाइनल की गई थीं लेकिन बाद में दिशा पटानी, तब्बू और फिर नोरा फतेही का नाम जुड़ता गया। ऐसे में शायद प्रियंका को अपना रोल ज्यादा दमदार या ज्यादा अहमियत वाला नहीं लगा होगा। बहरहाल फिल्म भारत में अब प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ ने ले ली है।

Previous articleहैरान कर देंगे टोटल धमाल के जबरदस्त स्पेशल इफेक्ट्स, रखा गया है भारी बजट
Next articleकरण जौहर बना रहे तख्त, बैठेंगे रणवीर सिंह, साथ में करीना, आलिया और जाह्नवी