कुछ हफ्तों पहले ही इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान के साथ फिल्म भारत को ज्वाइन किया था, इस फिल्म की शूटिंग भी एक हफ्ते पहले शुरू हो गई थी, लेकिन दो दिन पहले ही विदेश से लौटी प्रियंका चोपड़ा ने सलमान और इसके निर्देशन अली अब्बास जफर के साथ ही अपने फैन्स को भी बड़ा झटका दे दिया है। प्रियंका चोपड़ा अब सलमान खान की फिल्म भारत से अलग हो गई हैं।
निर्देशक अली अब्बास जफर ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रियंका चोपड़ा अब फिल्म भारत का हिस्सा नहीं रहीं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्रियंका ने फिल्म भारत क्यों छोड़ी जबकि उनकी एक भारी-भरकम फीस भी तय हो चुकी थी। फिल्म भारत को छोड़ने के पीछे प्रियंका ने जो वजह बताई है वो बेहद दिलचस्प है।
अली अब्बास जफर ने बताया है कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म छोड़ने के लिए क्या वजह बताई। उन्होंने लिखा है कि प्रियंका ने उन्हें बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड निक जोन्स को समय देने के लिए फिल्म छोड़ रही हैं। अली ने लिखा है कि टीम भारत उन्हें शुभकामनाएं देती है।
Yes Priyanka Chopra is no more part of @Bharat_TheFilm & and the reason is very very special , she told us in the Nick of time about her decision and we are very happy for her … Team Bharat wishes @priyankachopra loads of love & happiness for life ???
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 27, 2018
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले अपने बॉयफ्रेंड निक जोन्स के साथ भारत आई थीं और अपनी मां से मिलवाया था। हाल में ही प्रियंका अपनी उंगली में एक रिंग पहने भी नजर आईं, बताया जा रहा है कि ये रिंग उन्हें निक जोन्स ने दी थी, जिसे प्रियंका बड़े ध्यान से देख रही थीं। निक के हाथों में भी एक ऐसी ही रिंग देखी गई, इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका ने निक से सगाई कर ली है।
प्रियंका ने भारत के अलावा हाल ही में फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक भी साइन की थी, इसकी शूटिंग भी वो जल्दी ही शुरू करने वाली थीं। अब देखना होगा कि इस फिल्म का क्या होता है। बहरहाल प्रियंका के फैसले से सलमान काफी गुस्से में बताए जा रहे हैं, क्योंकि अब फिल्म के लिए नए सिरे से हीरोइन की तलाश करनी होगी। फैन्स अलग निराश हैं कि वो प्रियंका की एक अच्छी फिल्म से वंचित हो गए। देखना है कि प्रियंका अब अपनी शादी और विदेश में रहने को लेकर क्या कहती हैं।
<div id=”SC_TBlock_405810″ class=”SC_TBlock”>loading…</div><script type=”text/javascript”>
(sc_adv_out = window.sc_adv_out || []).push({
id : “405810”,
domain : “n.ads1-adnow.com”
});
</script>
<script type=”text/javascript” src=”//st-n.ads1-adnow.com/js/a.js”></script>