एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपने रिश्तों पर मुहर लगा ही दी। उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का धार्मिक रिवाजों के साथ शनिवार 18 अगस्त को रोका (शादी से पहले की रस्म) हो गया जिसमें निक जोनस भी हाथ जोड़े नजर आए।

https://www.instagram.com/p/BmntrPoAgQS/?taken-by=priyankachopra

रोका शादी से पहले का एक रिवाज होता है जिसमें पूजा-पाठ के साथ कुछ रस्में पूरी की जाती है। इसका मतलब यह होता है कि लड़का-लड़की शादी के लिए तैयार हैं और अब इसके बाद वो शादी के लिए कहीं और नहीं जायेंगे। प्रियंका और निक जोनस के रोका में प्रियंका के बेहद करीबी लोगों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।

प्रियंका ने आखिरकार सार्वजनिक किया निक जोनस से रिश्ता

प्रियंका ने इस समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बहुत दिनों तक छिपाने के बाद आखिरकार ऑफिशियली निक जोनस के साथ अपने रिश्ते की खबर पूरी दुनिया को दे दी। प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ लिखा है कि ऐसा करने का एक ही तरीका था, परिवार और ईश्वर के साथ। सभी को शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।

भारतीय कपड़ों में दिखे निक जोनस के माता-पिता

रोका में शामिल होने के लिए निक जोनस के परिवार से उनके माता पिता आए थे और वो भी भारतीय कपड़ों में दिखाई दिए। रोका हो जाने के बाद फैमिली फोटो भी खींची गई और दोनों परिवार के लोग इसमे दिखाई दे रहे हैं

निक जोनस ने हाथ जोड़ कर पूजा की

रोका के दौरान निक जोनस हाथ जोड़ कर पूजा में शामिल हुए। निक दुनिया भर में मशहूर सिंगर हैं। कुछ तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा शर्माती हुई भी दिखाई दीं। एक तस्वीर में निक ने प्रियंका का हाथ पकड़ा तो प्रियंका की नजरें शर्मा के झुक गईं।

बताते चलें कि प्रियंका अब तक निक जोनस के साथ अपने रिश्तों को छिपाती रही हैं। हाल में ही उनकी उंगली में एक चमचमाती अंगूठी देखी गई थी तो उनसे सवाल पूछे गए थे। प्रियंका ने इसे यह कहते हुए टाल दिया था कि कुछ बातें उनके लिए निजी मामला हैं और इस पर बात न की जाए। बहरहाल अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सब सार्वजनिक कर दिया है।

Previous articleकपिल शर्मा अब सन ऑफ मंजीत सिंह बन करने जा रहे धमाकेदार वापसी
Next articleगोल्ड और सत्यमेव जयते दोनों फिल्मों के कलेक्शन में चौथे दिन उछाल, जानिए अब तक का कलेक्शन