विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म कमांडो 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कर दिया है कमाल। इस फिल्म ने रिलीज के बाद हर दिन बढ़त हासिल की और वीकेंड पर तो कमाल ही कर दिया। इस फिल्म ने अपने पहले रविवार को जबरदस्त ग्रोथ हासिल की। मल्टीप्लेक्सेज में इस फिल्म को जबरदस्त रूप से पसंद किया जा रहा है।

कमांडो 3 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे दिन यानी रविवार को 7.95 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले शनिवार को इस फिल्म ने 5.64 करोड़ और शुक्रवार को 4.74 करोड़ का कलेक्शन किया था। अपने फर्स्ट वीकेंड में इस फिल्म ने इस तरह से 18.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

फिल्म कमांडो 3 को पूरे भारत में 2541 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म की ज्यादा पब्लिसिटी भी नहीं की गई थी लेकिन एक्शन से भरपूर यह फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और विद्युत जामवाल का अंदाज उन्हें भा गया है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है और विद्युत जामवाल के अलावा इस फिल्म में अदा शर्मा, अंगीरा धर और गुलशन देवय्या प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म कमांडो 3, साल 2013 में आई फिल्म कमांडो और उसके बाद आई कमांडो 2 का सीक्वल है। पहली फिल्म में विद्युत ने अपने प्यार के लिए लड़ाई की थी, दूसरी फिल्म में वह देश के धन को ब्लैक मनी में बदल रहे लोगों के पकड़ रहे थे अब कमांडो 3 में वह देश को आतंकवादी खतरे से बचाते दिख रहे हैं। 

फ्रेंड्स आपने भी इस फिल्म को देख लिया है तो कमेंट करके हमें भी बताएं कि आपको यह फिल्म कैसी लगी।

Previous articleफिल्म तानाजी का ट्रेलर दर्शकों को जबरस्त रूप से पसंद आया, दो दिन में मिले व्यूज़ जान कर हैरान रह जाएंगे
Next articleजॉन अब्राहम करने जा रहा हैं अजय देवगन के साथ मुकाबला, फिल्म अटैक का किया ऐलान