इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की सुई धागा और करीब एक महीने पहले रिलीज हुई फिल्म स्त्री में आप कोई समानता देखते हैं क्या?  गौर कीजिए तो जानेंगे कि इन दोनों ही फिल्मों में सुई धागा और टेलर कॉमन है और दोनों ही फिल्मों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, स्त्री तो ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और सुई धागा भी उसी रास्ते पर चल पड़ी है।

समानता सिर्फ इतनी ही नहीं है, यह दोनों ही फिल्में स या अंग्रेजी के एस से शुरू होती हैं। बहरहाल हम यहां बात कर रहे हैं सुई धागा और टेलर की तो इन दोनों ही फिल्मों में हीरो एक टेलर है। स्त्री में राजकुमार राव एक टेलर बने हुए हैं और सुई धागा में वरुण धवन टेलर बने हुए हैं और इन दोनों की किरदारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

बॉक्स-ऑफिस की बात करें तो फिल्म स्त्री ने 4 हफ्तों और पांचवें वीकेंड को मिला कर अब तक 125.57 करोड़ का कलेक्शन रविवार तक कर लिया था और इतने कलेक्शन के साथ यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। इस फिल्म ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के फिल्मी करियर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

सुई धागा भी बॉक्सऑफिस पर कमाल दिखा रही है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 8.30 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को 12.25 करोड़ और फिर रविवार को इसने 16.05 करोड़ के कलेक्शन के साथ अपने पहले वीकेंड में कुल 36.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इस फिल्म का सोमवार का कलेक्शन तो औसत रहेगा लेकिन फिर मंगलवार को इसमें फिर उछाल आएगा क्योंकि दो अक्टूबर की छुट्टी का इसे फायदा मिलेगा।

तो एस से शुरूआत और लीड हीरो का टेलर होना भले ही एक को-इन्सिडेंट हो लेकिन बॉलीवुड में ये फायदे का फॉर्मूला नजर आ रहा है। फ्रेंड्स इन दोनों ही फिल्मों को आपने देखा है तो इनके बारे में आपका क्या कहना है अपनी राय कमेंट करके हमें जरूर बताएं साथ ही हमें लाइक और फॉलो करना न भूलें

Previous articleफिल्म सुई धागा ने पहले दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन 
Next articleफिल्म स्त्री ने सारे कयासों को छोड़ा पीछे, अब भी करोड़ में कलेक्शन