फिल्म सत्य प्रेम की कथा के दूसरे दिन का कलेक्शन (Satyaprem ki Katha Collection) और तीसरे दिन का प्रिडिक्शन आपको बताएंगे। गुरुवार को बकरीद के दिन रिलीज हुई इस फिल्म को ओपनिंग तो ठीकठाक मिल गई लेकिन दूसरा दिन कामकाजी होने का असर इस फिल्म के कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है।


सत्य प्रेम की कथा के कलेक्शन में दूसरे दिन काफी गिरावट देखी गई और दूसरे दिन इस फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह से दो दिनों में इस फिल्म ने 16.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। मॉर्निंग शोज के मुकाबले शाम के शो में ऑकुपेंसी में बढ़त पॉजिटिव सिगनल भी दे गई।


आज बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का तीसरा दिन और पहला शनिवार है। आज की ऑकुपेंसी को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म आज 10 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर लेगी।
फ्रेंड्स आपने इस फिल्म को देख लिया है तो आपको यह कैसी लगी। आप क्या सोचते हैं, फर्स्ट वीकेंड में यह फिल्म कितना कलेक्शन कर लेगी, कमेंट करके हमें भी बताएं।

Previous articleसत्य प्रेम की कथा दर्शकों को पसंद आ गई, बॉक्सऑफिस पर शानदार ओपनिंग
Next articleSatyaPrem Ki Katha OTT Release Date and Box Office Collection: जानिए सत्यप्रेम की कथा मूवी को किस ओटीटी पर और कब देख पाएंगे