गदर 2 मूवी का जलवा 3 सप्ताह बाद भी कायम है और बॉक्सऑफिस पर 20वें दिन गदर 2 कलेक्शन में फिर से बड़ा उछाल आया। रक्षाबंधन का गदर 2 को फायदा मिला है। छुट्टी का दिन होने से दर्शकों ने बड़ी संख्या में गदर 2 मूवी देखने का प्लान किया और इसका नतीजा गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Gadar 2 Collection on Rakshabandhan) में बड़ी बढ़त के रूप में सामने आया।

गदर 2 का लक्ष्य अब 500 करोड़

गदर 2 के 20वें दिन के कलेक्शन की अर्ली रिपोर्ट्स के अनुसार रक्षाबंधन की छुट्टी के दिन यानी बुधवार 30 अगस्त, 2023 को गदर 2 ने करीब 8.75 करोड़ का कलेक्शऩ किया। इस तरह से गदर 2 मूवी ने 20 दिनों में 474.5 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया है। अब गदर 2 कलेक्शन के मामले में 500 करोड़ के बहुत करीब पहुंच गई है।

रक्षाबंधन का गदर 2 को आज भी फायदा

रक्षाबंधन का त्योहार देश के काफी हिस्सों में आज मनाया जा रहा है और यूपी समेत कई राज्यों में रक्षाबंधन की छुट्टी आज है। इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 के 21वें दिन भी कलेक्शन में उछाल जारी रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि आज गदर 2 कलेक्शन 7 से 8 करोड़ के आसपास रह सकता है।

गदर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बात करें गदर 2 वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की तो गदर 2 ने 20 अगस्त तक 620 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया था।

शाहरुख की जवान (Jawan Movie) आने तक गदर 2 का मैदान साफ

शाहरुख खान की फिल्म जवान के आने तक गदर 2 के सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है। इससे माना जा रहा है कि गदर 2 फिल्म अगले शुक्रवार तक शानदार प्रदर्शन करती रहेगी और नए रिकॉर्ड्स बनाती रहेगी।

Previous articleGadar 2 Collection: बॉक्सऑफिस पर गदर के 20 दिन और अब तक हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन
Next articleJawan Trailer: शाहरुख खान की मूवी जवान का ट्रेलर आया, फैंस हुए क्रेजी