बॉक्सऑफिस पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई दो फिल्मों गोल्ड और सत्यमेव जयते ने अपने पहले दिन बंपर कलेक्शन किया। कलेक्शन के मामले में गोल्ड ने पहले दिन बाजी मारी और इस फिल्म ने 25.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं सत्यमेव जयते का कलेक्शन 20.52 करोड़ रहा था, लेकिन दूसरे दिन ही इन दोनों ही फिल्मों में कलेक्शन में भारी गिरावट आई है और एक बड़ा बदलाव ये हुआ है कि दोनों फिल्मों का कलेक्शन लगभग बराबर हो गया।

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड का कलेक्शन दूसरे दिन गिर कर 8 करोड़ पर सिमट गया और इसका दो दिनों का कलेक्शन रहा 33.25 करोड़। कलेक्शन में भारी गिरावट की वजह ये रही कि दूसरा दिन कामकाजी दिन था।

उधर सत्यमेव जयते के कलेक्शन में भी बड़ी गिरावट आई और इसका कलेक्शन 20.52 करोड़ से गिर कर 7.92 करोड़ रहा यानी गोल्ड के कलेक्शन से सिर्फ 8 लाख कम। सत्यमेव जयते का दो दिनों का कलेक्शन इस तरह से अब 28.44 करोड़ है।

इन दोनों के बीच असल मुकाबला अब शुरू होगा क्योंकि ये दोनों ही फिल्में शुक्रवार की जगह बुधवार को रिलीज हो गई थीं। अब आज शुक्रवार है तो आज से बॉक्सऑफिस पर ये सामान्य चाल से चलेंगी। देखना होगा कि पहले वीकेंड में कौन किस पर भारी पड़ता है

Previous articleगोल्ड और सत्यमेव जयते दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन किया रिकॉर्ड कलेक्शन
Next articleअनिल शर्मा की जीनियस सेंसर बोर्ड से पास, जानिए कितने कट, कौन सा सर्टिफिकेट